न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस, कैथोलिक समाज शोक में डूबा

88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का वेटिकन सिटी में निधन हो गया। वह लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी और डबल निमोनिया से जूझ रहे थे। उनके निधन से 1.4 अरब कैथोलिक अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 2:58:26

पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन, वेटिकन सिटी में ली अंतिम सांस, कैथोलिक समाज शोक में डूबा

विश्वभर के 1.4 अरब कैथोलिक अनुयायियों के लिए यह बेहद दुखद समाचार है — पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें निमोनिया के चलते 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया, और अंततः उन्होंने वेटिकन सिटी में अंतिम सांस ली।

वेटिकन ने की आधिकारिक घोषणा

एपी न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोप फ्रांसिस के निधन की पुष्टि वेटिकन के कार्डिनल केविन फेरेल ने की। बीते सप्ताह से ही उनकी तबीयत काफी नाज़ुक बनी हुई थी। वे पीटर्स स्क्वायर में होने वाली रविवार की सामूहिक प्रार्थना और कैथोलिक चर्च में आयोजित जयंती वर्ष समारोह में भाग नहीं ले पाए थे। डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी थी।

वेटिकन का भावुक बयान

वेटिकन सिटी की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “आज सुबह 7:35 बजे, रोम के बिशप और हमारे प्यारे पोप फ्रांसिस ने 'फादर के घर' वापसी कर ली। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन चर्च और मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया।” ज्ञात हो कि डबल निमोनिया के कारण वे लगभग 38 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

ईस्टर की प्रार्थना में भी शामिल नहीं हो पाए

इस साल ईस्टर प्रार्थना में भी पोप फ्रांसिस शामिल नहीं हो सके थे। उनकी जगह सेंट पीटर्स बेसिलिका में यह विशेष प्रार्थना रिटायर्ड कार्डिनल एंजेलो कोमोस्त्री ने संपन्न करवाई थी। हालांकि प्रार्थना के अंत में पोप फ्रांसिस बेसिलिका की बालकनी में कुछ पल के लिए दिखाई दिए थे, जहाँ मौजूद हजारों लोगों ने उन्हें देखकर उत्साह और सम्मान प्रकट किया।

बचपन से ही एक फेफड़े के सहारे जीवन

पोप फ्रांसिस लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या से ग्रसित थे। बचपन में ही उनका एक फेफड़ा सर्जरी के दौरान हटा दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने एक फेफड़े के सहारे ही दशकों तक न केवल जीवन जिया, बल्कि कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च पद पर रहते हुए दुनियाभर में सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। हालाँकि इस बार डबल निमोनिया ने उनकी हालत और भी बिगाड़ दी थी, और उन्हें जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब