न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: मस्जिद में अजान के लिए लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर गरमाने लगी सियासत, विधायक ने लिखा पत्र

राजधानी जयपुर में मस्जिद में अजान के लिए लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य का कहना है कि जान-बूझकर लाउडस्पीकर की आवाज को तेज किया जा रहा है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 6:18:56

जयपुर: मस्जिद में अजान के लिए लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर गरमाने लगी सियासत, विधायक ने लिखा पत्र

जयपुर। राजधानी जयपुर में मस्जिद में अजान के लिए लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य का कहना है कि जान-बूझकर लाउडस्पीकर की आवाज को तेज किया जा रहा है और घरों पर भी लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मिलकर ज्यादा आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर पर शिकंजा कसने की मांग रखी है।

वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के उनके इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग ध्यान भटकाने के लिए जनता को स्पीकर में उलझाना चाहते हैं। भाजपा नेताओं का लाउडस्पीकर फेल हो गया है। इसलिए उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। दरअसल, भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे, जहां उन्होंने कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से मुलाकात की। उन्होंने कमिश्नर को एक पत्र भी लिखा है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजकल मस्जिद के लाउडस्पीकर का वॉल्यूम तेज किया जा रहा है। घरों पर भी लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं। हमने घरों पर लाउडस्पीकर लगाने पर आपत्ति जताई है। कई लोगों को माइग्रेन की समस्या है, सिरदर्द है। कई बच्चों की परीक्षा है। युवा भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। कहीं शोक चल रहा है, वहां जानबूझकर तेज वॉल्यूम पर लाउडस्पीकर बजाय जाता है। हमने पुलिस से मांग की है कि निर्धारित से ज्यादा वॉल्यूम पर लाउडस्पीकर बजाने वालों पर कार्रवाई की जाए।

इनका खुद का हो गया स्पीकर फेल

इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, भाजपा के कुछ विधायकों का और नेताओं का खुद का लाउडस्पीकर फेल हो गया है। इससे भाजपा के कुछ सिरफिरे विधायकों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वो फालतू की बातें करते हैं। देश में भाजपा 11 साल से सत्ता में है। राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार है। आपको जो भी कानून बनाना है, वो कर दो। वो अगर किसी धर्म से नफरत करते हैं तो आप कानून बना दो। आपको किसने मना किया है।

गोविंददेवजी मंदिर के कॉरिडोर के 100 करोड़ आईफा में लगाए

खाचरियावास ने आगे कहा कि आजकल भाजपा के ऐसे नेता दिनभर दंगे करवाने के प्रयास में रहते हैं। इस बार होली और रमजान साथ थे। प्रदेश की सरकार ने माहौल खराब करने की पूरी तैयारी की है। भाजपा विधायक कहते हैं कि लाउडस्पीकर से उनके सर में दर्द होता है। उनकी सरकार है। वे ले आएं प्रदेश और देश में इस पर कानून। हमने रोका थोड़ी है, लेकिन ऐसा नाटक नहीं करना चाहिए। प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गोविंददेवजी मंदिर के कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपए हमने दिए थे। इस सरकार ने यह राशि आईफा में दे दी, तब विधायक के सिर में दर्द नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट