न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर मामले में गरमाई सियासत, भाजपा ने अशोक गहलोत को घेरा, कांग्रेस के लिए होगी मुश्किल

राजस्थान के भरतपुर के बयाना में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या मामले में सियासत तेज हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 3:45:00

भरतपुर मामले में गरमाई सियासत, भाजपा ने अशोक गहलोत को घेरा, कांग्रेस के लिए होगी मुश्किल

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर के बयाना में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या मामले में सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पूरे मामले में कांग्रेस की गहलोत सरकार समेत प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘भरतपुर के जिस गांव में यह घटना हुई है, वहां प्रियंका गांधी को जाना चाहिए।’

भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली ने इस घटना को लेकर अशोक गहलोत पर निशाना साधा। कोली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भरतपुर के बयाना में युवक की सरेआम ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या की वारदात दिल दहला देने वाली है। अगर पुलिस और प्रशासन द्वारा पहले मामले का संज्ञान लिया जाता तो आज यह वारदात ना होती। गहलोत सरकार की नाकामियों के कारण आज पूरे प्रदेश में जंगलराज आग की तरह फैल रहा है। अपराध चरम पर है, महिलाएं असुरक्षित हैं।’

भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, ‘सीएम पद की चिंता ने सीएम अशोक गहलोत इतना डरा दिया है कि वे राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना भूल गए हैं। इसी कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए अशोक गहलोत को ‘जनता की अदालत’ में सजा मिलनी चाहिए।’

घटना के संबंध में थाना प्रभारी का बयान

घटना में सदर थाना के एसएचओ जयप्रकाश परमार ने कहा, ‘अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के बीच जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने लाठी-डडों के साथ हमला कर दिया। वे एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस लड़ाई में महिलाएं भी शामिल थीं। इस झगड़े के समय 35 साल का निरपत गुर्जर जमीन पर गिर गया। इसी बीच बहादुर पक्ष के आरोपी ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। रोकने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और पीड़ित पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ाता रहा। ट्रैक्टर से कुचले जाने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।’

लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दो गुटों के बीच लड़ाई जमीन को लेकर शुरू हुई थी। इस लड़ाई में 12 लोग भी घायल हुए हैं। उन सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला बयाना थाना इलाके के गांव अड्डा का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के दो पक्ष बहादुर सिंह गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट