न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए SMS स्टेडियम में मौजूद रहेंगे 1500 पुलिसकर्मी, जानें शहर में क्या हुई तैयारी

आज 17 नवंबर को शाम 7:30 बजे SMS स्टेडियम में इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना हैं। इसके लिए स्टेडियम सहित शहर में कई तैयारियां की जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 10:11:05

जयपुर : इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए SMS स्टेडियम में मौजूद रहेंगे 1500 पुलिसकर्मी, जानें शहर में क्या हुई तैयारी

आज 17 नवंबर को शाम 7:30 बजे SMS स्टेडियम में इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना हैं। इसके लिए स्टेडियम सहित शहर में कई तैयारियां की जा रही हैं। सभी व्यवस्था को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा घेरा मजबूत करते हुए स्टेडियम में 1500 पुलिसकर्मीयों को तैनात किया हैं और इसी के साथ ही शहर में 6 जगह से रूट डायवर्ट करते हुए वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था की हैं। क्रिकेट मैच के दौरान 11:30 से पहले शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए जयपुर एसएमएस स्टेडियम में 1500 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। एटीएस और क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अलावा जयपुर ग्रामीण, सीकर, अलवर, दौसा से भी पुलिस जाब्ता मंगवाया गया है। सिक्योरिटी के लिए 5 आईपीएस, 15 आरपीएस, 20 इंस्पेक्टर शामिल रहेंगे। इसके अलावा स्टेडियम के चारों ओर पुलिस सुरक्षा का मजबूत घेरा रहेगा। स्टेडियम के चारों ओर आने-जाने वालों, पार्किंग से लेकर स्टेडियम के अंदर सीसीटीवी फुटेज से नजर रहेगी। होटल से लेकर स्टेडियम और आसपास के इलाके में भी कैमरे से निगरानी की जाएगी। साथ ही मैच शुरू होने से लेकर खत्म होने तक चारों तरफ पुलिस की सिक्योरिटी रहेगी।

इन 6 मार्ग पर रूट रहेगा डायवर्ट

- टोंक रोड पर चलने वाले ट्रैफिक को दर्शकों के अलावा गांधीनगर मोड़ से गांधी सर्किल की तरफ और आरबीआई कट से गणेश मंदिर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- जेडीए चौराहा से रामबाग चौराहा की तरफ आने वाले ट्रैफिक को दर्शकों के अलावा सामान्य ट्रैफिक गांधी सर्किल और त्रिमूर्ति सर्किल की तरफ डायवर्ट होगा।
- यूनिवर्सिटी गेट की तरफ से मोड़ की तरफ जाने वाले सामान्य ट्रैफिक को जनता स्टोर से डायवर्ट कर समान्तर मार्ग से निकाला जाएगा।
- स्टैच्यू सर्किल की तरफ से पोलो सर्किल की तरफ आने वाले ट्रैफिक को दर्शकों के अलावा स्टैच्यू सर्किल से डायवर्ट कर समान्तर मार्ग से निकाला जाएगा।
- पंकज सिंघवी मार्ग से विधानसभा तिराहा की तरफ आने वाले ट्रैफिक को जरूरत पड़ने पर दर्शकों के अलावा डायवर्ट करेंगे।
- क्रिकेट मैच के दौरान रोडवेज बस और मिनी बस के नारायण सिंह तिराहे से डायवर्ट कर पृथ्वीराज टी पॉइंट, पृथ्वीराज रोड, स्टैच्यू सर्किल, पार्क प्राइम, चौमूं हाउस सर्किल से आवागमन रहेगा।

यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

- वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के अंदर ही साउथ ब्लॉक में होगी।
- पूर्वी द्वार से आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड, रामबाग के पास पार्किंग की जाएगी।
- उत्तरी द्वार से प्रवेश करने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग एमएसएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड, अंबेडकर सर्किल के पास होगी।
- पश्चिमी द्वार से प्रवेश करने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग अमरूदों के बाग में होगी। क्रिकेट मैच समाप्त होने पर ग्राउंड में पार्क वाहनों को कोटपूतली रोड की तरफ से होगा।
- दक्षिणी द्वार से प्रवेश करने वाले वाहनों की पार्किंग दक्षिण द्वार के अंदर बाएं तरफ खेल ग्राउंड में आरसीए के पदाधिकारी और दक्षिण द्वार के अंदर दाएं तरफ खेल ग्राउंड में पार्किंग होगी।
- क्रिकेट मैच के दौरान गांधीनगर मोड़ से नारायण सिंह तिराहा तक, टोंक रोड, रामबाग सर्किल से 22 गोदाम सर्किल तक, भवानी सिंह रोड, स्टैच्यू सर्किल से विधानसभा तिराहा तक, जनपथ, फ्रूट मंडी कट, टोंक रोड तक पार्किंग नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल