न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना : विवाहिता के साथ पति के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, कई शिकायतों के बावजूद पुलिस ने नहीं की कारवाई

एक विवाहिता के साथ पति के चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस की असंवेदनशीलता भी देखने को मिली जहां कई शिकायतों के बावजूद पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 10:28:56

लुधियाना : विवाहिता के साथ पति के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, कई शिकायतों के बावजूद पुलिस ने नहीं की कारवाई

पंजाब के लुधियाना से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामल सामने आया हैं जहां एक विवाहिता के साथ पति के चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस की असंवेदनशीलता भी देखने को मिली जहां कई शिकायतों के बावजूद पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से की जिसके बाद कारवाई की गई। मामले की जांच खरड़ के थाना सोहाना पुलिस को सौंप दी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर लुधियाना पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया। इसके बाद सलेम टाबरी पुलिस ने मामला दर्ज किया।

घटना के 14 माह बाद खरड़ थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई के लिए थाना सलेम टाबरी पुलिस के पास भेज दी। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसआई तमन्ना देवी ने बताया कि डीजीपी को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2015 में उसकी शादी हुई थी। 13 मई 2020 को उसका पति उसे अपनी चाची के घर छोड़ गया। उसके पति का चचेरा भाई उसे 16 मई को उसके ससुराल ले आया, जहां उसे कोई नशीली चीज खिला दी। उसे बेसुध करके आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के अगले ही दिन मामले की शिकायत थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी गई थी। मगर पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत दी। मगर उन्होंने मामले की जांच वुमन सेल को सौंप दी जबकि यह मामला सीधा दुष्कर्म का था। वुमन सेल में भी कुछ नहीं हुआ फिर उन्होंने मोहाली एसएसपी को शिकायत दी। वहां से भी वो मामला वुमन सेल के पास भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अंत में उन्होंने मामले की शिकायत डीजीपी से की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल