न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर : सरकारी टीचर के कमरे से मिले 12 लाख रुपए और अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, थी रीट में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने की तैयारी

जिले के आदिवासी इलाके से एक सरकारी टीचर को पकड़ा गया हैं जिसके कमरे से 12 लाख रुपए और कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले हैं। टीचर रीट में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने की तैयारी कर रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 9:41:46

डूंगरपुर : सरकारी टीचर के कमरे से मिले 12 लाख रुपए और अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, थी रीट में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने की तैयारी

26 सितंबर को पूरे राज्य में रीट परीक्षा आयोजित होनी हैं और इसे लेकर नकल गिरोह का अंदेशा जताया जा रहा हैं। नकल को रोकने के लिए सरकार पूरी तैयारी कर रही हैं। इस बीच जिले के आदिवासी इलाके से एक सरकारी टीचर को पकड़ा गया हैं जिसके कमरे से 12 लाख रुपए और कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले हैं। टीचर रीट में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने की तैयारी कर रहा था। सरकारी टीचर फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के एवज में प्रत्येक अभ्यर्थी 5 से 8 लाख रुपए तक ले रहा था। फर्जी आधार कार्ड और रीट समेत अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

सीमलवाड़ा डीएसपी रामेश्वरलाल ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि सरकारी स्कूल का शिक्षक फर्जी परीक्षार्थी बैठाने की एवज में अभ्यर्थियों से मोटी रकम ले रहा है। शिक्षक पीठ कस्बे में एक कॉम्प्लेक्स में रहता है। इस पर डीएसपी के नेतृत्व में धंबोला थाना प्रभारी रमेश कटारा की टीम ने पीठ कस्बे में कॉम्प्लेक्स पर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राउप्रावि कड़वासफला डूंका में कार्यरत शिक्षक भंवरलाल विश्नोई मूल रूप से बाड़मेर का रहने वाला है। रीट परीक्षा के दिन डमी अभ्यर्थी को बैठाने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो उसमें करीब 12 लाख रुपए कैश और 7.50 लाख रुपए के चेक भी मिले। डीएसपी ने बताया कि कमरे से मिले 8 आधार कार्ड में दूसरे लोगों के नाम-पते हैं, लेकिन इन सभी पर शिक्षक भंवरलाल के फोटो लगे हुए हैं। इसके अलावा रीट परीक्षा के करीब 10 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र, मार्कशीट, ओएमआर शीट समेत अन्य कई दस्तावेज मिले हैं। इसमें पटवारी भर्ती और एसआई परीक्षा से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी शिक्षक भंवरलाल पिछले 15 सालों से डूंगरपुर जिले में कार्यरत है। जिस कॉम्प्लेक्स में उसने किराए पर कमरा ले रखा था, वहां निजी कॉलेज है। इस कॉलेज को रीट का सेंटर भी बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी रीट समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में पास करवाने और फर्जी परीक्षार्थी बैठाने की एवज में मोटी रकम ले रहा था। रीट परीक्षा को लेकर 5 से 8 लाख रुपए में करने की सूचना मिली थी। शिक्षक भंवरलाल इन दस्तावेजों को अपने किसी अन्य साथी को भेजता था, जो डमी अभ्यर्थियों को बैठाने का प्लान करता था। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक भंवरलाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कमरे को सील कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट