Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : नियमों को लेकर सख्त दिखी ट्रैफिक पुलिस, 71 सरकारी कर्मचारियों से वसूला 35 हजार रुपए से ज्यादा जुर्माना

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रैफिक पुलिस एक्शन में दिखाई दी जहां सड़क नियमों को लेकर सख्ती बरती गई और सरकारी कर्मचारियों सहित पुलिस के भी चालान काटे गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 6:26:51

छत्तीसगढ़ : नियमों को लेकर सख्त दिखी ट्रैफिक पुलिस, 71 सरकारी कर्मचारियों से वसूला 35 हजार रुपए से ज्यादा जुर्माना

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रैफिक पुलिस एक्शन में दिखाई दी जहां सड़क नियमों को लेकर सख्ती बरती गई और सरकारी कर्मचारियों सहित पुलिस के भी चालान काटे गए।पुलिस ने मंगलवार को 71 सरकारी कर्मचारियों और अफसरों का चालान काटा है। उनसे 35 हजार रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है। ये कार्रवाई हेलमेट नहीं पहनने, बाइक पर ट्रिपल सवारी और कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर की गई है। यातायात प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि कलेक्टर और SP के निर्देश पर सरकारी कर्मचारियों का चालान काटा गया है। उनका कहना है कि जब तक सरकारी कर्मचारी जागरूक नहीं होते तब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।
दरअसल, सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर पीएस एल्मा ने सभी सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कर्मचारी लापरवाही बरत रहे थे। इसे देखते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान हेलमेट नहीं लगाए कर्मचारियों का 500-500 रुपए का चालान काटा गया। कुछ अफसर भी लपेटे में आ गए। कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर उनके ऊपर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट कर्मचारियों को रोका तो वो अपना परिचय देने लगे। इसके बाद भी पुलिस नहीं मानी तो कर्मचारी कार्रवाई से बचने के लिए अपने परिचितों और अफसरों को कॉल करते रहे, लेकिन इसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस ने 71 कर्मचारियों से 35 हजार 500 रुपए का चालान वसूला। इस दौरान 7 पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे गए। इसके अलावा PWD, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग के भी कर्मचारी शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख