Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : पुलिस ने किया बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 70 मोटर साइकिल बरामद, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने कारवाई करते हुए बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार को गिरफ्तार किया हैं और उनके कब्जे से 70 मोटर साइकिल बरामद की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 11:07:07

बीकानेर : पुलिस ने किया बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 70 मोटर साइकिल बरामद, 4 गिरफ्तार

बीकानेर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में पुलिस ने कारवाई करते हुए बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार को गिरफ्तार किया हैं और उनके कब्जे से 70 मोटर साइकिल बरामद की हैं। चोरी क वाहन का यह आंकड़ा 150 तक पहुंच सकता हैं। पिछले कई दिनों से बीकानेर में मोटर साइकिल चोरों का गिरोह सक्रिय था। ऐसे में सीओ सदर पवन भदौरिया के नेतृत्व में एक टीम ने संदिग्ध लोगों की मोबाइल लोकेशन पर काम शुरू किया। इन चार लोगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। ऐसे में इन पर नजर रखी गई। एक एक करके चारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि मुखराम उर्फ मुखिया, राजकुमार उर्फ राजिया, राहुल जोशी व देव चांवरिया को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से हिरासत में सख्ती से पूछताछ की गई तो कई चोरियों के बारे में जानकारी मिल गई। पकड़े गए अभियुक्तों में सभी पर किसी न किसी तरह के मामले दर्ज है। मुखराम उर्फ मुखिया पर 32 मामले दर्ज है। वहीं राज कुमार उर्फ राजिया के खिलाफ बीकानेर के थानों में चालीस मामले दर्ज है। वहीं अन्य दो के खिलाफ भी इक्का दुक्का मामला थानों में है। लूणकरनसर के रहने वाले राहुल जोशी से 15 मोटर साइकिल आडसर स्थित एक बाड़े में बरामद की गई। वो मोटर साइकिल उठाने के बाद यहां लाकर रख देता था। वहीं, वैध मघाराम कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार पुत्र जैसाराम से 19 मोटर साइकिल बरामद की गई। बांद्रा बास निवासी देव पुत्र शंकरलाल चांवरिया से 16 मोटर साइकिल मिली है। इसके अलावा तिलक नगर निवासी मुखराम उर्फ मुखिया से 20 मोटर साइकिल बरामद की गई है। इन चारों ने स्वीकार किया है कि कहीं न कहीं से मोटर साइकिल चोरी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका