Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Vande Bharat Express: आज देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, ये होगा रूट

भारत को आज पांचवीं वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 नवंबर की सुबह 10:20 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Nov 2022 9:41:23

Vande Bharat Express: आज देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, ये होगा रूट

भारत को आज पांचवीं वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 नवंबर की सुबह 10:20 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। वहीं दोपहर को प्रधानमंत्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे और तमिलनाडु के डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
कहां-कहां रुकेगी पांचवी वंदे भारत ट्रेन

ट्रेन नंबर 06507 केएसआर बेंगलुरु-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर 2022 को केएसआर बेंगलुरु से सुबह 10:25 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 05:20 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

ये ट्रेन विशेष बेंगलुरू छावनी, बैय्यप्पनहल्ली, कृष्णराजपुरम, व्हाइटफील्ड, देवनगोंथी, मलूर, टायकल, बंगारापेट, वरदापुर, बिसानट्टम, कुप्पम, मुलानूर, सोमनायक्कनपट्टी, जोलारपेट्टई जंक्शन, केट्टांडापट्टी, विन्नमंगालम, अंबुर, पच्छापट्टी, विन्नमंगालम, अंबुर, वलथूर, गुडियाट्टम, कवनूर, लटेरी, काटपाडी जंक्शन, सेवुर, तिरुवलम, मुकुंदरायपुरम, वालाजाह रोड, थलंगई, शोलिंगुर, चित्तेरी, अरक्कोनम जंक्शन, तिरुवलंगडु, कदंबत्तूर, तिरुवल्लुर, अवदी, विल्लीवक्कम, पेरंबूर और बेसिन ब्रिज स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। बता दें कि विश्व स्तरीय वंदे भारत पूरी तरह से स्वदेशी रूप से निर्मित है और यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं प्रदान करती है। ये ट्रेन 'मेक इन इंडिया' का एक ज्वलंत उदाहरण है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology