न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर दरगाह: मंदिर विवाद बीच PM मोदी ने भेजी चादर, हाजी सलमान चिश्ती ने कही यह बात

अजमेर की दरगाह में इस समय ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स जारी है। इस विशेष अवसर पर 4 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की चादर अजमेर शरीफ दरगाह की मजार पर चढ़ाई जाएगी।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 10:02:24

अजमेर दरगाह:  मंदिर विवाद बीच PM  मोदी ने भेजी चादर, हाजी सलमान चिश्ती ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (2 जनवरी) को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को एक पवित्र 'चादर' सौंपी। यह चादर 13वीं शताब्दी के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चादर की तस्वीर साझा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चादर पेश की, जो ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर उनकी ओर से अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी।"

अजमेर की दरगाह में इस समय ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स जारी है। इस विशेष अवसर पर 4 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की चादर अजमेर शरीफ दरगाह की मजार पर चढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11वीं बार अजमेर शरीफ की दरगाह पर चादर भेजी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू 4 जनवरी को अजमेर पहुंचेंगे, जहां वे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर पीएम मोदी की चादर पेश करेंगे।

मंत्री रिजिजू का आधिकारिक कार्यक्रम

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम भी जारी किया गया है। किरेन रिजिजू चादर लेकर शुक्रवार सुबह 9:30 बजे हजरत निजामुद्दीन दरगाह जाएंगे। इस दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भी उनके साथ होंगे। निजामुद्दीन दरगाह के बाद, चादर लेकर महरौली की दरगाह होते हुए काफिला जयपुर के लिए रवाना होगा। शनिवार को वे अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी की चादर मजार पर चढ़ाएंगे।

चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन का बयान

अजमेर दरगाह के खादिम और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई चादर देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए एक तोहफा है, जो मोहब्बत, अमन और एकता का प्रतीक है।"

संकट मोचन महादेव मंदिर का दावा

यह चादर अजमेर शरीफ दरगाह की मजार पर ऐसे समय में चढ़ाई जाएगी, जब हाल ही में हिंदू राष्ट्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट