न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संघ मुख्यालय में PM मोदी, हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि, RSS चीफ से की मुलाकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में RSS मुख्यालय का दौरा कर डॉ. हेडगेवार व गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी। वे माधव नेत्रालय के भूमि पूजन व दीक्षाभूमि भी जाएंगे, जहां डॉ. आंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। माधव नेत्रालय सेंटर का शिलान्यास समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 9:47:27

संघ मुख्यालय में PM मोदी, हेडगेवार को दी श्रद्धांजलि, RSS चीफ से की मुलाकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर दौरे पर हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्मृति मंदिर में संघ के संस्थापक डॉ. के.बी. हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने माधव सदाशिव गोलवलकर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री के रूप में यह पहली बार है जब नरेंद्र मोदी संघ मुख्यालय पहुंचे हैं। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री रहते हुए यहां आ चुके हैं। आरएसएस वर्तमान में अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, जो इस दौरे को और महत्वपूर्ण बनाता है।

नागपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री माधव नेत्रालय चिकित्सालय का भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा, वे डॉ. हेडगेवार और एम.एस. गोलवलकर की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और संघ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे। आरएसएस स्मृति मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला दीक्षाभूमि की ओर रवाना होगा। दीक्षाभूमि वह स्थान है, जहां डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। प्रधानमंत्री यहां 15 मिनट तक रुकेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस ऐतिहासिक स्थल पर उनके आगमन को देखते हुए ट्रस्ट द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी दीक्षाभूमि का दौरा कर चुके हैं।

माधव नेत्रालय सेंटर का शिलान्यास

वहां से सीधे प्रधानमंत्री माधव नेत्रालय के भूमि पूजन पर पहुंचेंगे। भूमि पूजन स्थल पर प्रधानमंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक रहेंगे, वहां पर उनके साथ मंच पर RSS प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे। माधव नेत्रालय सेंटर का शिलान्यास समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत, स्वामी अवधेशानंद गिरी, गोविंद गिरी महाराज, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे। माधव नेत्रालय के जिस भवन का निर्माण हो रहा है, वह 5.83 एकड़ क्षेत्र में 5 लाख स्क्वायर फीट का होगा। इस 250 बेड के नेत्रालय में 14 ओपीडी और 14 मॉड्यूलर ओटी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ