न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में PM Modi ने भरी चुनावी हुंकार, मोदी मौज करने के लिए नहीं मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है

राजस्थान के कोटपुतली में मंगलवार (2 अप्रैल) को पीएम मोदी ने विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी तो मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Apr 2024 7:11:15

राजस्थान में PM Modi ने भरी चुनावी हुंकार, मोदी मौज करने के लिए नहीं मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है

कोटपूतली (जयपुर)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने चुनावी रणभेरी बजा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो चुकी हैं। राजस्थान के कोटपुतली में मंगलवार (2 अप्रैल) को पीएम मोदी ने विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी तो मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 10 सालों में बहुत कुछ हुआ होगा, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, वो सिर्फ ट्रेलर है।

विजय शंखनाद रैली में पीएम मोदी ने लोगों से कहा, ''मुझसे लोग कहते हैं, क्या बाकी बचा है, कुछ तो आराम करो, लेकिन ऐसे लोग भूल जाते हैं कि मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ है।''

उन्होंने कहा, ''इतना बड़ा जनसैलाब, आपका ये उत्साह, आपका ये जोश, 4 जून के संकेत दे रहा है। मैं देख रहा हूं आप सबने निर्णय ले लिया है 'फिर एक बार मोदी सरकार'। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ भाजपा है जो देश को आगे ले जाने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ कांग्रेस जो देश को लूटने वाली पार्टी है। राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े रहे हैं और जयपुर का जलवा तो कुछ दिन पहले जब फ्रांस के राष्ट्रपति यहां आए थे, तब पूरी दुनिया ने देखा।''

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की धरती पर, जो वीरों की धरती है, जुबान के पक्के लोगों की धरती पर कहना चाहता हूं कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों जिसे पूछा तक नहीं, मोदी ने उसे पूजा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने देश के करोड़ों छोटे किसानों को कभी नहीं पूछा। मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के करीब 20 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं।''

उन्होंने कहा, ''देश में BJP का मतलब है - विकास और समाधान. कांग्रेस का मतलब है - देश की हर बीमारी की जड़। आप देश की कोई भी बड़ी समस्या देखेंगे, तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी।''

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, मोदी जी ने जो गारंटी दी हैं, हम उन पर पूरा काम कर रहे हैं...राजस्थान 25 की 25 सीट जीतकर 25 कमल के फूल प्रधानमंत्री मोदी को देंगे।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजस्थान में प्रधानमंत्री की यह पहली सभा थी।

जयपुर ग्रामीण सीट राजस्थान की उन 12 सीटों में से एक है, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर के साथ मतदान होना है। पिछली बार भाजपा ने राजस्थान और उत्तराखंड दोनों में क्रमश: सभी 25 और पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट