न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने किया WAVES समिट का उद्घाटन, कहा- 'क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड' का समय आ गया है

प्रधानमंत्री मोदी ने WAVES 2025 शिखर सम्मेलन में कहा कि भारत में क्रिएटिविटी की लहर है और यह ऑरेंज इकोनॉमी के उदय का समय है। जानिए कैसे Create in India, Create for the World भारत का नया मंत्र बन रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 01 May 2025 1:13:09

PM मोदी ने किया WAVES समिट का उद्घाटन, कहा- 'क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड' का समय आ गया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित WAVES शिखर सम्मेलन 2025 (World Audio Visual and Entertainment Summit) में कहा कि भारत में रचनात्मकता की एक नई लहर दौड़ रही है, और यही लहर देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भर सकती है। उन्होंने कहा, “भारत सरकार क्रिएटर्स के साथ खड़ी है। यह समय भारत की ऑरेंज इकोनॉमी के उदय का है। अब 'क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड' का सही समय आ गया है।”

ग्लोबल टैलेंट की भूमि बना मुंबई

इससे पहले, पीएम मोदी ने WAVES 2025 के उद्घाटन के दौरान कहा, “मुंबई में आज 100 से अधिक देशों से कलाकार, इनोवेटर्स, निवेशक और नीति निर्माता एक ही मंच पर एकत्र हुए हैं। यह एक प्रकार से ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक व्यापक इको-सिस्टम की नींव है। वाकई, यह सम्मेलन एक 'वेव' है।”

WAVES: हर कलाकार का मंच

WAVES की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि World Audio Visual And Entertainment Summit सिर्फ एक संक्षिप्त रूप (acronym) नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, रचनात्मकता और वैश्विक जुड़ाव की एक लहर है। उन्होंने कहा, “यह मंच हर कलाकार, हर क्रिएटर का है — जहां हर युवा, हर प्रतिभा एक नए आइडिया के साथ वैश्विक रचनात्मक जगत से जुड़ेगा।”

1 मई और भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक महत्व

मई दिवस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “आज 1 मई है। ठीक 112 साल पहले, 3 मई 1913 को भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी, जिसे दादासाहेब फाल्के ने बनाया था। कल उनकी जन्म जयंती भी थी। एक सदी में भारतीय सिनेमा ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अद्भुत है। दुनिया के कोने-कोने में भारतीय फिल्में पहुंच रही हैं।”

भारतीय सिनेमा को डाक टिकटों से सम्मान

पीएम मोदी ने बताया कि WAVES सम्मेलन में भारतीय सिनेमा की दिग्गज हस्तियों को डाक टिकट जारी कर याद किया गया। उन्होंने कहा, “पिछले वर्षों में मैंने गेमिंग, म्यूजिक, फिल्म और स्क्रीन की दुनिया के लोगों से चर्चा की है। हर बार भारतीय रचनात्मकता, क्षमताएं और वैश्विक सहयोग की बात सामने आई है।”

WAVES ने पहले ही पल में हासिल की वैश्विक पहचान

उन्होंने कहा कि WAVES सम्मेलन ने अपने पहले संस्करण में ही दुनिया का ध्यान खींचा है। “लाल किले से मैंने ‘सबका प्रयास’ की बात की थी। आज मुझे विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से WAVES आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

भारत की कहानियों में है वैश्विक अपील

पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया आज नई स्टोरीटेलिंग तकनीकों की तलाश में है, जबकि भारत के पास हजारों वर्षों की कहानियों का अमूल्य खजाना है। ये कहानियां टाइमलेस, थॉट-प्रोवोकिंग और ग्लोबली रिलेटेबल हैं।”

कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर: ऑरेंज इकोनॉमी की तीन धुरी

उन्होंने कहा कि भारत में इस समय रचनात्मकता की नई लहर है और यह ऑरेंज इकोनॉमी के उदय की घड़ी है। इस इकोनॉमी की तीन प्रमुख धुरी हैं – कंटेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर। इन तीनों के संगम से भारत वैश्विक मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रच सकता है।
भारतीय फिल्में बन रहीं वैश्विक पसंद

प्रधानमंत्री ने बताया कि अब भारतीय फिल्में 100 से अधिक देशों में रिलीज हो रही हैं और बड़ी संख्या में विदेशी दर्शक उन्हें सबटाइटल्स के साथ देख रहे हैं। यह भारत की ग्लोबल सॉफ्ट पावर का प्रमाण है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?