न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने रखी बागेश्वर धाम कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला, बोले- कुछ लोग धर्म का मजाक उड़ाते हैं

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह बालाजी मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान बालाजी को पुष्प अर्पित किए।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 3:46:46

PM मोदी ने रखी बागेश्वर धाम कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला, बोले- कुछ लोग धर्म का मजाक उड़ाते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) दोपहर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजन किया, इसके बाद 'बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट' की आधारशिला रखी। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।

बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह बालाजी मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान बालाजी को पुष्प अर्पित किए।

कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास

मंदिर दर्शन के बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने बटन दबाकर 'बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट' का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखने के बाद जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंडी भाषा में करते हुए कहा, "अपुन औरण खों मोरी तरफ से दोई हाथ जोड़के राम-राम जू.." इसके बाद उन्होंने कहा,

"आजकल एक खास दल के नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैं। वे हिंदुओं की आस्था से नफरत करते हैं, हमारी मान्यताओं, संस्कृति और मंदिरों पर हमला करते हैं और हमारे पर्व व परंपराओं को अपमानित करते हैं।"

"इस बार बालाजी का बुलावा आ गया"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कुछ ही दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है। लेकिन इस बार तो सीधे बालाजी का बुलावा आया है।"

उन्होंने आगे कहा, "हनुमान जी की कृपा से बागेश्वर धाम न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि अब यह आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। यहां ‘बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान’ का भूमिपूजन किया गया है। यह संस्थान 10 एकड़ में बनेगा और पहले चरण में 100 बेड की सुविधा होगी।"

पीएम मोदी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन किया और बुंदेलखंड की जनता को बधाई दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका

हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...

दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक

5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल

फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज

3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’

कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी

2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री

यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद

उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश