न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी भी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, सनातन धर्म खत्म करने की बात पर कायम हैं उदयनिधि स्टालिन

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को अपने सनातन धर्म संबंधी विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि मैं फिर से कह रहा हूं कि मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए और ये बात मैं लगातार कहूंगा। लेकिन मैंने नरसंहार को लेकर कुछ नहीं कहा है, जैसा की भाजपा ने दावा किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 11:48:23

PM मोदी भी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, सनातन धर्म खत्म करने की बात पर कायम हैं उदयनिधि स्टालिन

चेन्नई। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को अपने सनातन धर्म संबंधी विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ''मैं फिर से कह रहा हूं कि मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए और ये बात मैं लगातार कहूंगा। लेकिन मैंने नरसंहार को लेकर कुछ नहीं कहा है, जैसा की भाजपा ने दावा किया है''। उन्होंने कहा कि ''कुछ लोग बोल रहे हैं कि द्रविड़म को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। क्या इसका मतलब यह है कि द्रविड़ वासियों को मार दिया जाना चाहिए? PM मोदी भी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि कांग्रेसियों को मार दिया जाना चाहिए?

तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने रविवार शाम को फिर से सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही। उदयनिधि ने चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। लोगों ने इसे बेवजह नरसंहार से जोड़ा है। शनिवार को BJP IT सेल प्रमुख अमिल मालवीय ने उदयनिधि के बयान को नरसंहार के लिए उकसाने वाला बताया था।

भाजपा ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

आगे उदयनिधि स्टालिन बोले कि ''सनातन क्या है? सनातन का अर्थ है कुछ भी बदला नहीं जाना चाहिए और सभी स्थायी हैं। लेकिन द्रविड़ मॉडल बदलाव की मांग करता है और सभी के पास समान अधिकार होना चाहिए। भाजपा ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है और फर्जी खबरें फैलाना उनका सामान्य काम है। वे मेरे खिलाफ जो भी केस दायर करेंगे मैं उसका सामना करने के लिए तैयार हूं। भाजपा इंडिया गठबंधन से डरी हुई है और अपना ध्यान भटकाने के लिए ये सब कह रही है''।

कहां से शुरू हुआ विवाद

उदयनिधि स्टालिन 2 सितंबर को चेन्नई में एक सनातन उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां स्पीच के दौरान उन्होंने सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी दी। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की। उदयनिधि ने कहा- मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें खत्म करना जरूरी होता है।

उदयनिधि बोले- सनातन धर्म को समाप्त करने की बात हमेशा कहता रहूंगा

उदयनिधि ने रविवार शाम को कहा, 'मैं फिर से कह रहा हूं कि मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है और सनातन धर्म को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। ये बात मैं लगातार कहूंगा। कुछ लोग बचकाना व्यवहार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैंने नरसंहार के लिए आमंत्रित किया है।

कुछ लोग द्रविड़म को भी समाप्त करने की बात करते हैं। क्या इसका मतलब यह है कि DMK वासियों को भी मार दिया जाना चाहिए?'

उदयनिधि ने कहा- मेरे खिलाफ केस दर्ज करो, मैं इसके लिए तैयार हूं

उदयनिधि स्टालिन के सनातन को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ एक वकील ने दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज कराई है। इस पर स्टालिन ने कहा कि अगर उनके बयान को लेकर कोई केस दर्ज किया जाता है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

उदयनिधि ने कहा, सनातन क्या है? सनातन का अर्थ है कुछ भी बदला नहीं जाना चाहिए और सभी स्थायी हैं। लेकिन द्रविड़ मॉडल बदलाव की मांग करता है और सभी को समान होना चाहिए। BJP इंडिया अलायंस से डरी हुई है और उसी को भटकाने के लिए वे यह सब कह रहे हैं...DMK की नीति एक कुल, एक भगवान की है।

जेपी नड्डा ने भी घेरा

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने चित्रकूट में कहा कि स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन का कहना है कि 'सनातन धर्म' को खत्म कर देना चाहिए। उनका कहना है कि डेंगू और मलेरिया की तरह 'सनातन धर्म' को भी खत्म कर देना चाहिए। उन्हें ऐसे बयान देने में कोई झिझक नहीं है। क्या उदयनिधि का बयान I.N.D.I.A. गठबंधन की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।

तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए हमारी संस्कृति का अपमान किया: शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो दिन से आप सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। I.N.D.I.A. के दो प्रमुख दल DMK और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता कह रहे हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। इन लोगों ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए हमारी संस्कृति का अपमान किया है।

अपने धर्म का पालन करें, दूसरों का अपमान न करें

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि देश में नफरत फैलाने वाले राजनेताओं पर लगाम लगनी चाहिए। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह मानवता, वैश्विकता और लोकतंत्र का सूत्र है कि हम एक बहु-धार्मिक देश हैं। अपने धर्म का पालन करें, दूसरे के धर्म का अपमान न करें और उसका सम्मान करें।

किसी भी कीमत पर खत्म नहीं किया जा सकता सनातन धर्म

राम जन्मभूमि के प्रमुख पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा, 'सनातन धर्म को किसी भी कीमत पर खत्म नहीं किया जा सकता है। ये धर्म सदियों से चला आ रहा है और सदियों तक चलता रहेगा। उदयनिधि को सनातन का असल मतलब नहीं पता है। वे जो भी कह रहे हैं वो बिल्कुल गलत है।'

कांग्रेस ने उदयनिधि के बयान से किनारा किया

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने कहा- हमारा रुख स्पष्ट है। कांग्रेस न तो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर टिप्पणी करती है और न ही इसमें विश्वास रखती है। उन्होंने कहा- हम किसी और के बयान की जिम्मेदारी नहीं ले सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत