न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका: विमान हादसे में 19 लोगों की मौत, 64 थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वॉशिंगटन डीसी में के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक दुखद हादसा हुआ, जब एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिर गया। इस विमान में लगभग 64 लोग सवार थे, जिसमें 4 क्रू मेंबर भी शामिल थे।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 11:44:20

अमेरिका: विमान हादसे में 19 लोगों की मौत, 64 थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वॉशिंगटन डीसी में के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक दुखद हादसा हुआ, जब एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिर गया। इस विमान में लगभग 64 लोग सवार थे, जिसमें 4 क्रू मेंबर भी शामिल थे। BNO की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद 4 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नदी से 19 शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या इससे अधिक हो सकती है।

यह विमान अमेरिकन एयरलाइंस का था और Wichita, Kansas से उड़ान भरकर वॉशिंगटन डीसी की ओर आ रहा था। रनवे पर लैंडिंग के दौरान यह विमान सैन्य हेलीकॉप्टर से टकरा गया। चश्मदीदों के अनुसार, विमान के दाईं ओर अचानक झुकने के बाद इसमें आग लग गई और वह तेज़ी से पोटोमैक नदी में गिर पड़ा।

डीसी पुलिस का बयान

डीसी पुलिस ने इस हादसे के बारे में स्पष्ट जानकारी दी है कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (MPD) का हेलीकॉप्टर इस दुर्घटना में शामिल नहीं था। एमपीडी (MPD) अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस आपातकालीन स्थिति में राहत और बचाव कार्य में मदद कर रही है।

चश्मदीदों का बयान

घटना के समय मौजूद कुछ चश्मदीदों ने CNN को बताया कि, "जब मैंने विमान को देखा, तो वह सामान्य लग रहा था। लेकिन कुछ ही सेकंड में यह 90 डिग्री से अधिक झुका और इसके नीचे से चिंगारियां निकलने लगीं। फिर अचानक टक्कर के बाद विमान में आग लग गई।"

अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ का बयान

हादसे के बाद, अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ रॉबर्ट इसो ने डीसीए दुर्घटना पर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, "मुझे इस दुर्घटना में शामिल लोगों के बारे में गहरी चिंता है। हमारी कंपनी हर तरह की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। यदि कोई सहायता चाहिए, तो आप हमारे टोल-फ्री नंबर 800-679-8215 पर कॉल कर सकते हैं। अमेरिका के बाहर से कॉल करने वाले लोग अतिरिक्त फ़ोन नंबरों के लिए news.aa.com पर जा सकते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर