न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 10 दिन के लिए स्थगित हुई पेट्रोप पम्प संचालकों की हड़ताल, कमेटी का गठन

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी है। पेट्रोलियम डीलर्स की मांगों पर सरकार कमेटी बनाएगी जो 10 दिन में रिपोर्ट देगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 7:13:24

राजस्थान : 10 दिन के लिए स्थगित हुई पेट्रोप पम्प संचालकों की हड़ताल, कमेटी का गठन

जयपुर। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित कर दी है। पेट्रोलियम डीलर्स की मांगों पर सरकार कमेटी बनाएगी जो 10 दिन में रिपोर्ट देगी। सचिवालय में आज मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद जयपुर शहर सहित पूरे राजस्थान में बंद पड़े पेट्रोल पम्पों को खोल दिया गया। खुलने के काफी देर तक पेट्रोल पम्प सूने नजर आए। आते-जाते लोगों ने जब दोपहर 3 बजे के करीब देखा पेट्रोल पम्प खुल गए हैं, तब पेट्रोल पम्पों पर भीड़ दिखाई देने लगी।

मंत्री खाचरियावास ने सचिवालय में प्रेस वार्ता की

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री खाचरियावास ने सचिवालय में हुई प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार ठोक निर्णय लेगी। वैट के आंकलन के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी 10 दिन में रिपोर्ट देगी। सरकार गुरुवार से ही पेट्रोल पंप संचालकों से वार्ता कर रही है। आज शाम तक पेट्रोल पंप खुल जाएंगे। खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। पेट्रोल पंप संचालकों की तीन मांगों पर सहमति बन गई है। मंत्री की घोषणा के बाद पेट्रोल पंप संचालकों की एसोसिएशन ने 10 दिन के लिए हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। आरपीडीए के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने भी 10 दिन के लिए हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है।

प्रदेश भर में रहा हड़ताल का असर

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी 8-8 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इस दौरान प्रदेश के करीब 7 हजार पंप बंद रहे थे। राजस्थान के 50 में से 47 जिलों में हड़ताल का व्यापक असर देखा गया है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की पेट्रोल पंप हड़ताल का जोधपुर शहर में असर दिखाई नहीं दिया था। संभागीय अध्यक्ष गोपालसिंह रूदिया ने कहा था कि शहर के 74 पेट्रोल पंप खुले रहे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के पंप बंद रहे थे। कोटा जिले में सभी पेट्रोल पंप खुले हुए थे। कोटा पेट्रोल डीजल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमित सिंह बेदी ने कहा था कि जिले के सभी 250 पंप पर बिक्री चालू रही। कल प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला था, जहां आश्वासन के बाद जनता के हित को देखते हुए फिलहाल हड़ताल टाली थी।

वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना

पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने से कई वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा था। जयपुर नेशनल हाईवे पर एक बार के लिए कॉमर्शियल वाहनों के पहिए तक थम गए थे। मिन्नतें करने के बाद भी पेट्रोल पंप संचालक बिक्री नहीं कर रहे थे। वहीं सवाई माधोपुर में एसआर कंपनी के पंप चालू होने से वाहन चालकों की भीड़ लग गई थी। इस हड़ताल के चलते सीकर जिले के करीब 200 पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल पंप पर बंद होने के चलते हैं आमजन को खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था। सीकर निवासी राजेंद्र झुरिया ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से जयपुर जाना वाला था, लेकिन जब वह पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए आया तो पंप पर डीजल नहीं मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट