न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में पेट्रोप पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद, प्रतिदिन सरकार को 44 करोड़ का राजस्व नुकसान

राजस्थान के पेट्रोल पंप शुक्रवार से पूर्णत: बंद हो गए हैं। पिछले दो दिनों से सांकेतिक हड़ताल पर रहे पेट्रोल पम्पों को शुक्रवार से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 9:41:31

राजस्थान में पेट्रोप पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद, प्रतिदिन सरकार को 44 करोड़ का राजस्व नुकसान

जयपुर। राजस्थान के पेट्रोल पंप शुक्रवार से पूर्णत: बंद हो गए हैं। पिछले दो दिनों से सांकेतिक हड़ताल पर रहे पेट्रोल पम्पों को शुक्रवार से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दो दिन पंपों पर शाम 6 बजे के बाद ही सप्लाई शुरू हो रही थी, लेकिन शुक्रवार से अब यह पूरी तरह से बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने दो दिन की सांकेतिक हड़ताल के बाद गुरुवार देर रात को अनिश्चिकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। प्रदेश के सभी पंपों पर पेट्रोल, डीजल व सीएनजी-एलपीजी की सप्लाई नहीं होगी। बुधवार व गुरुवार को पंप मालिकों ने 8-8 घंटे बंद रख वैट कम करने की मांग रखी थी लेकिन सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने डीलर्स से संपर्क नहीं किया।

यही नहीं गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी जिला कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी कर दिए। हालांकि, कंपनियों द्वारा संचालित प्रदेशभर के 60 और जयपुर के 8 कोको पंपों पर पेट्रोल व डीजल की बिक्री यथावत रहेगी।

जयपुर में इन पेट्रोल पम्पों पर मिल रहा है पेट्रोल डीजल

—हिंदुस्तान पेट्रोलियम, विद्याधर नगर

—हिंदुस्तान पेट्रोलियम, दौलतपुरा चंदवाजी रोड

—हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अजमेर पुलिया के पास जैकब रोड के कोने पर

—इंडियन ऑयल, मानसरोवर तिब्बती मार्केट के पास

—इंडियन ऑयल - सेंट्रल जेल के सामने

—भारत पेट्रोलियम- सहकार मार्ग 22 गोदाम सर्किल

—भारत पेट्रोलियम, जगतपुरा और सीतापुरा

सरकार को प्रति दिन करीब 44 करोड़ के राजस्व का नुकसान

एसोसिएशन के भाटी ने बताया कि शुक्रवार से प्रदेश के लगभग 6712 पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसकी वजह से राज्य में रोजाना लगभग 15231 किलो लीटर डीजल और 68859 किलो लीटर पेट्रोल की कुल बिक्री प्रभावित होगी। इससे सरकार को हर दिन करीब 44 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा।

पंजाब के समान वेट लागू करने की माँग

राजस्थान के पेट्रोल डीलर्स पड़ोसी राज्य पंजाब के समान वेट लागू करने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि पंजाब व राजस्थान के बीच पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 11.52 रुपए का अंतर है। इसी तरह डीजल में करीब 6.43 रुपए का अंतर है। इससे लगातार प्रदेश में बिक्री घट रही है। डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेंद्रसिंह भाटी ने बैठक बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।

राजस्थान में सबसे ज्यादा वसूला जा रहा वैट

राजस्थान में दूसरे राज्यों की तुलना में वैट ज्यादा है। एमपी में पेट्रोल पर 29% और डीजल पर 19%, पंजाब में 13.77 और 9.92 प्रतिशत, हरियाणा में 18.20 और 16 प्रतिशत, यूपी में 19.36 और 17.08 प्रतिशत, गुजरात में 13.70 और 14.90 प्रतिशत और दिल्ली में 19.40 और 16.75 प्रतिशत वैट वसूल किया जा रहा है।

बिक्री घटी, प्रदेश के 270 पेट्रोल पंप बंद हुए

राजस्थान में वैट ज्यादा होने से ट्रक व बस संचालक वाहनों से पड़ोसी राज्यों पंजाब, यूपी, हरियाणा, गुजरात व दिल्ली से ईंधन भरवाकर लाते है। इससे राज्य के 25 जिले सीधे तौर पर प्रभावित हैं। गंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है। पंजाब से सटे होने के कारण हनुमानगढ़, गंगानगर में पेट्रोल-डीजल की तस्करी भी हो रही है। इसी वजह से पिछले चार सालों में 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके और कई अन्य भी बंद होने की कगार पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल