न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में दिन का चैन और रात की नींद उड़ा रही बिजली, सुबह 6-9 और आधी रात 12-3 के मध्य हो रही कटौती

जयपुर के कई क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और मध्य रात्रि 12 से 3 के बीच लगातार बिजली कटौती की जा रही है। वर्तमान में जयपुर के सबसे पॉश इलाके में गिने जाने वाले जगतपुरा के निवासी इन दिनों विद्युत मंडल की इस मेहरबानी से सबसे ज्यादा परेशान हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 May 2024 1:44:56

जयपुर में दिन का चैन और रात की नींद उड़ा रही बिजली, सुबह 6-9 और आधी रात 12-3 के मध्य हो रही कटौती

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर की आम जनता इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती से खासी परेशान है। कटौती भी ऐसे समय की जा रही है, जब लोग अपने दिनचर्या शुरू करते हैं या फिर जब वो आधी रात को नींद के आगोश में होते हैं। जयपुर के कई क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और मध्य रात्रि 12 से 3 के बीच लगातार बिजली कटौती की जा रही है। वर्तमान में जयपुर के सबसे पॉश इलाके में गिने जाने वाले जगतपुरा के निवासी इन दिनों विद्युत मंडल की इस मेहरबानी से सबसे ज्यादा परेशान हैं।

चीफ सेक्रेट्री सुधांश पंत ने एक दिन पहले ही सभी अधिकारियों को बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए थे, लेकिन अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है। विधायक भी अफसरों को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

जयपुर समेत राज्यभर में तापमान चढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से अधिकाशं शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के मध्य चल रहा है, लेकिन वातानुकूलित कमरों में बैठने वाले अधिकारियों को जनता की इस परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। हकीकत यह है कि अधिकारियों के बंगलों बिजली पानी की निर्बाध आपूर्ति हो रही है, इस कारण वे जनता की परेशानी महसूस नहीं कर पा रहे हैं। जनता सुबह शाम गर्मी और अनियमित जलापूर्ति से परेशान हैं।

विशेष बात यह है कि जब जलापूर्ति होती है, तभी बिजली कटौती कर दी जाती है। जब इस बारे में पूछताछ की जाती है तो तर्क यह दिया जाता है कि अवैध बूस्टरों को रोकने के लिए बिजली कटौती की जा रही है, लेकिन यह अफसरों का बहाना मात्र लगता है। इसको रोकने के लिए बिजली कटौती मात्र उपाय नहीं है। जलदाय विभाग के इंजीनियरों की टीम नियमित निगरानी और कार्रवाई करे तो इसको रोका जा सकता है।
प्रदेश भर से मिल रही शिकायतों के बाद चीफ सेक्रेट्री सुधांश पंत ने एक दिन पहले ही सभी संभागीय अधिकारियों की मीटिंग में निर्देश दिए हैं कि बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। नियमित आपूर्ति नहीं होने पर संभागीय अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट