न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pegasus Spyware Deal: पेगासस सॉफ्टवेयर के खुलासे पर हमलावर कांग्रेस, कहा - 'साबित हो गया! चौकीदार ही जासूस है'

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, श्रीनिवास बीवी, शक्ति सिंह गोहिल, कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है कि इस रिपोर्ट से साबित हो गया है कि सरकार ने करदताओं के पैसे से 300 करोड़ रुपये में पत्रकारों और नेताओं की जासूसी करने के लिए पेगासस स्पाईवेयर खरीदा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 1:11:15

Pegasus Spyware Deal: पेगासस सॉफ्टवेयर के खुलासे पर हमलावर कांग्रेस, कहा - 'साबित हो गया! चौकीदार ही जासूस है'

जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस डील पर न्यूयॉर्क टाइम्स की नई रिपोर्ट ने 5 राज्यों में चुनाव से ठीक पहले इस खुलासे ने विपक्षी दलों को सरकार पर हमले करने की वजह दे दी है। कांग्रेस ने पीएम मोदी औऱ बीजेपी पर करारा हमला करते हुए पूछा है कि क्या पीएमओ इन खुलासों पर कोई जवाब देगा?

Pegasus डील पर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर आक्रामक है। कांग्रेस ने कहा है कि PMO को इस रिपोर्ट पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, श्रीनिवास बीवी, शक्ति सिंह गोहिल, कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है कि इस रिपोर्ट से साबित हो गया है कि सरकार ने करदताओं के पैसे से 300 करोड़ रुपये में पत्रकारों और नेताओं की जासूसी करने के लिए पेगासस स्पाईवेयर खरीदा है।

आपको बता दे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पेगासस डील के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कई बार घेर चुके हैं। राहुल ने आज फिर मोदी सरकार पर तगड़ा हमला करते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।

राहुल ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है, ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।'

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया है और कहा है कि 'साबित हो गया है कि चौकीदार ही जासूस है।'

उन्होंने ट्वीट किया, 'डिफेंस डील के रूप में भारत ने 2017 में इजरायल से पेगासस खरीदा: न्यूयॉर्क टाइम्स, इस तरह से साबित हो गया है कि चौकीदार ही जासूस है।'

श्रीनिवास बीवी ने आगे लिखा, 'जब बेरोजगार 'नौकरियों' के लिए दर-दर की ठोकरें और लाठियां खा रहे थे, तब भारत के प्रधानमंत्री Pegasus खरीदने और जासूसी करने में व्यस्त थे।'

PM मोदी को घेरते हुए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है 'नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं? यह स्पष्ट करना @PMOIndia का कर्तव्य है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने आज खुलासा किया कि इजरायली एनएसओ कंपनी द्वारा बेचे गए स्पाइवेयर पेगासस को करदाताओं के ₹ 300 करोड़ के भुगतान से सरकार ने खरीदा है। इसका मतलब है कि हमारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और संसद को गुमराह किया।'

कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'न्यूयॉर्क टाइम्स की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पीएम मोदी ने 2017 की अपनी यात्रा के दौरान इज़राइल से पेगासस खरीदा था। यह स्पष्ट है, भारत के दुश्मनों की तरह, मोदी सरकार ने भारतीय पत्रकारों, राजनीतिक नेताओं, सरकारी संस्थानों के प्रमुखों के खिलाफ युद्ध के हथियार का इस्तेमाल किया।'

The New York Times की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को बताया कि भारत सरकार ने 2017 में इजराइली कंपनी NSO ग्रुप से जासूसी सॉफ्टवेयर पोगासस 2 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील में खरीदा था। अखबार ने बताया कि, Federal Bureau of Investigation (FBI) ने भी यह सॉफ्टवेयर खरीदा था। FBI ने घरेलू निगरानी के लिए सालों तक इसकी टेस्टिंग भी की, लेकिन पिछले साल इसका इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया। रिपोर्ट में कहा गया इजरायली रक्षा मंत्रालय डील लाइसेंस में पेगासस को पोलैंड, हंगरी और भारत के अलावा दूसरे देशों को भी बेचा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2017 में इजराइल पहुंचे थे। इजराइल का दौरा करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री थे। इस दौरान दुनिया भर में यह संदेश गया था कि भारत अब इजराइल को लेकर अपने पुराने रुख में बदलाव ला रहा है। इसी दौरान दोनों देशों के बीच 2 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील हुई थी। इसमें पेगासस और मिसाइल सिस्टम भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
अंजलि आनंद के लग्जरी बैग्स देख फराह खान ने कहा- ‘दो कारें बेचनी पड़ेंगी’, एक्ट्रेस ने बताया काम न मिलने का दर्द
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
‘द वन’ की रिलीज के बीच ‘द पैराडाइज’ की कमाई में गिरावट, ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
महाराष्ट्र के 265 तालुकों में सूखे का ऐलान, CM फडणवीस ने किसानों को दी कई राहत, कर्ज-बिजली बिल पर भी फैसला
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद