Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्पेंड किये जाएंगे पैरोडी अकाउंट, नाम बदला तो हट जाएगा ब्लू टिक: Elon Musk

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है, अन्यथा वो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 9:16:22

सस्पेंड किये जाएंगे पैरोडी अकाउंट, नाम बदला तो हट जाएगा ब्लू टिक: Elon Musk

एलन मस्क ने सोमवार सुबह ट्वीट कर एक बड़ी खबर दी है। एलन मस्क उन ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड करने जा रहे है जो पैरोडी अकाउंट है। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है, अन्यथा वो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल कर रहा होगा।

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि पहले हमने अकाउंट्स के निलंबन से पहले एक चेतावनी जारी की थी, लेकिन अब जब हम व्यापक सत्यापन शुरू कर रहे हैं। इसके मुताबिक कोई चेतावनी नहीं होगी और अकाउंट को डाइरेक्ट सस्पेंड कर दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि यह स्पष्ट रूप से Twitter Blue पर साइन अप करने की शर्त के रूप में पहचाना जाएगा।
इसके अलावा अगर कोई ट्विटर यूजर नाम बदलता है तो उसका ब्लू टिक टेंपरेरी रूप से हटा दिया जाएगा। हाल ही में ऐसा देखा भी गया है कि कई अकाउंट को सस्पेंड किया गया है जो हैं किसी और के लेकिन पैरोडी अकाउंड के रूप में काम कर रहे हैं।

दरअसल, एलन मस्क के नाम से भी कई ट्विटर अकाउंट्स चल रहे थे जिन्हें कि लगातार सस्पेंड किया जा रहा है। ऐसा ही एक पैरोडी अकाउंट Elon Musk के नाम से हिंदी भाषा में भी चल रहा था। वो अकाउंट था, इयान वुलफोर्ड का, जो कि अब सस्पेंड हो गया है। दरअसल, इयान ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम एलन मस्क कर दिया था और प्रोफाइल व कलर फोटो भी मस्क वाली यूज की थी। चूंकि उनका अकाउंट वेरिफाई था, तो बहुत से लोगों को लग रहा था कि एलन मस्क का अकाउंट हैक हो गया है। इयान वुलफोर्ड लगातार मस्क के नाम से हिंदी और भोजपुरी दोनों नाम से ट्वीट कर रहे थे, जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका