न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद ने निष्कासन से पहले महुआ मोइत्रा को नहीं दी बोलने की इजाजत, दिया नियमों का हवाला

जिसके खिलाफ कोई शिकायत है, जस्टिस कहता है कि उन्हें बोलने का मौका देना चाहिए। अगर महुआ मोइत्रा के खिलाफ को कोई शिकायत है तो कम से कम उन्हें बोलने का मौका तो देना चाहिए। यह नया सदन नये कलंकित अध्याय का आगाज न करें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 6:44:33

संसद ने निष्कासन से पहले महुआ मोइत्रा को नहीं दी बोलने की इजाजत, दिया नियमों का हवाला

नई दिल्ली। संसद में आज तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द करने का फरमान सुना दिया गया। यह कदम संसद ने उनके कैश फॉर क्वेरी मामले में उठाया है। संसद ने एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। इससे पहले संसद सत्र शुरू होते ही कई विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से महुआ मोइत्रा को बोलने की अनुमति देने की मांग की।

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर से महुआ मोइत्रा को बोलने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा, ''जिसके खिलाफ कोई शिकायत है, जस्टिस कहता है कि उन्हें बोलने का मौका देना चाहिए। अगर महुआ मोइत्रा के खिलाफ को कोई शिकायत है तो कम से कम उन्हें बोलने का मौका तो देना चाहिए। यह नया सदन नये कलंकित अध्याय का आगाज न करें।''

सुदीप बंदोपाध्याय ने स्पीकर के सामने जोड़े हाथ

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा में महुआ मोइत्रा को बोलने का मौका देने की मांग की। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से मांग करते हुए कहा, "महुआ मोइत्रा के ऊपर आरोप लगें है तो उन्हें इस संसद में कम से कम 10 मिनट भी बोलने की अनुमति दें। उन्हें कुछ मिनट भी बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।"

इस दौरान उन्होंने सदन में हाथ जोड़कर कहा कि महुआ मोइत्रा को तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से बोलने दिया जाए। इसके बाद मोहुआ मोइत्रा बोलने के लिए खड़ी हुईं, लेकिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें रोक दिया।

महुआ मोइत्रा को जरूर सुनना चाहिए- कल्याण बनर्जी

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "अगर महुआ मोइत्रा को नहीं सुना जाएगा तो यह फेयर ट्राइल नहीं होगा। यह पार्लियामेंट है और आज हमलोग यहां एक सांसद को लेकर निर्णय लेने के लिए यहां मौजूद हैं। अगर हम संविधान की बात करते हैं तो हमें महुआ मोइत्रा को जरूर सुनना चाहिए।" इसके बाद उन्होंने लोकसभा स्पीकर से महुआ मोइत्रा को बोलने देने की रिक्वेस्ट की।

मनीष तिवारी ने भी की मांग

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "जिनके ऊपर आरोप लगाए गए (महुआ मोइत्रा) उन्हें अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया गया। ये किस तरह की न्यायिक प्रक्रिया है। ये हर उस व्यक्ति का मौलिक अधिकार है कि जिस पर आरोप लगाए जाते हैं उसे बोलने का मौका दिया जाए।"

लोकसभा स्पीकर ने दिया ये जवाब

इसके जवाब में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "पुरानी परंपरा मेरे पास भी है, जिसका जिक्र संसदीय कार्यमंत्री ने भी किया है। पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी और प्रणब मुखर्जी पहले यहां थे। उन्होंने जो नियम और परंपराएं दीं, वे हमारे नियम माने जाते हैं।" सोमनाथ चटर्जी ने कहा था कि जिन सदस्यों पर आरोप लगे हैं उन्हें समिति के सामने बोलने का पर्याप्त समय दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स