न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मामला, डोटासरा के सवाल पूछने पर सत्तापक्ष और विपक्ष ने जमकर मचाया हंगामा

रालोपा विधायक हनुमान बेनीवाल के बाद स्पीकर ने कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा को सवाल पूछने की अनुमति दी। इस पर वनमंत्री संजय शर्मा ने टिप्पणी कर दी कि नाथी का बाड़ा थोड़े पूछ सकता है। इस बात को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 7:10:19

विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मामला, डोटासरा के सवाल पूछने पर सत्तापक्ष और विपक्ष ने जमकर मचाया हंगामा

जयपुर। विधानसभा में मंगलवार को पेपर लीक का मामला गूंजा। रालोपा विधायक हनुमान बेनीवाल के बाद स्पीकर ने कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा को सवाल पूछने की अनुमति दी। इस पर वनमंत्री संजय शर्मा ने टिप्पणी कर दी कि नाथी का बाड़ा थोड़े पूछ सकता है। इस बात को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। स्पीकर के कहने के बाद भी कांग्रेस विधायक चुप नहीं हुए। इस पर स्पीकर ने अगले सवाल का जवाब मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से पढ़वा लिया।

दरअसल, प्रश्नकाल में पहला प्रश्न पेपर लीक को लेकर रालोपा विधायक हनुमान बेनीवाल ने पूछा। इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कौन-कौन से पेपर लीक हुए, इसका ब्योरा रखा और कहा कि 2021 में पांच, 2022 में 10 और 2023 में 5 पेपर लीक हुए। हमारी सरकार बनने के बाद दो परीक्षाएं हुई और कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 30 से ज्यादा केस रजिस्टर्ड हुए हैं। इन मामलो में 615 आरोपी हैं और 11 को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। इस पर बेनीवाल ने पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने का मामला उठाया तो सरकार ने साफ कर दिया कि सरकार की ओर से गठित एसआईटी और एसओजी जांच कर रही है। उन्हें उचित लगेगा तो सीबाआई से जांच करा लेंगे।

इसके बाद स्पीकर ने बेनीवाल को बैठाकर गोविंद सिंह डोटासरा को सवाल पूछने की अनुमति दे दी। डोटासरा ने पूछा कि पूर्व सरकार में कितन पेपर लीक हुए और इससे पहले की राजे सरकार के समय 2013 से 18 तक कितने पेपर लीक हुए। साथ ही एक प्रकरण लंबित चल रहा है, उसमे क्या कार्रवाई हाे रही है। इस पर वनमंत्री संजय शर्मा ने टिप्पणी कर दी कि नाथी का बाड़ा थोड़े पूछ सकता है। इस बात काे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

कलाम कोचिंग सेंटर आपका है और हो गया हंगामा

मामला शांत होने के बाद डोटासरा ने फिर अपने प्रश्न को दोहराया। इस पर मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि कलाम कोचिंग सेंटर सीकर में है। इस पर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। भाजपा विधायकों ने हंगामा किया। खींवसर ने यह भी कह दिया कि यह आपको कोचिंग सेंटर है। इस पर कांग्रेस विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदस्यों को शांति बनाए रखने की अपील करने को कहा, लेकिन इसके बाद भी पक्ष विपक्ष के सदस्य जमकर हंगामा करते दिखे। इस पर स्पीकर ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से दूसरे सवाल को पढ़वाए बिना ही उसका उत्तर पढ़वा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट