न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजराइल के यरूशलम में पूजा स्थल पर फायरिंग, 7 की मौत, 10 लोग घायल

इजराइल के यरुशलम के नेवे याकोव में एक पूजा स्थल के पास हुई अंधाधुंध फायरिंग में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हुए। हमला फिलिस्तीनी शख्स ने किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jan 2023 10:55:45

इजराइल के यरूशलम में पूजा स्थल पर फायरिंग, 7 की मौत, 10 लोग घायल

इजराइल के यरुशलम के नेवे याकोव में एक पूजा स्थल के पास हुई अंधाधुंध फायरिंग में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हुए। हमला फिलिस्तीनी शख्स ने किया था। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, फायरिंग एक पूजा स्थल के पास हुई। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया। पुलिस ने कहा कि हमलावर फिलिस्तीनी था और उसे मार दिया गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये यरुशलम में 2011 के बाद हुआ सबसे खतरनाक आतंकी हमला है। 2011 में फिलिस्तीनी आतंकी मिस्र के सिनाई पेनिनसुला के रास्ते इजराइल में घुसे थे और 8 इजराइलियों को मार दिया था। इसके पहले 2008 में फिलिस्तीनी आतंकी ने मरकज हारव येशिवा में 8 इजराइली छात्रों की हत्या कर दी थी। चैनल 12 न्यूज के मुताबिक, हमलावर ने पूजा स्थल पर फायरिंग से पहले रास्ते से गुजर रही एक महिला को गोली मारी। इसके बाद बाइक पर जा रहे एक शख्स पर हमला किया।

palestinian terrorist,world news

पुलिस कमिशनर कोबी शबताई ने कहा- हमला रात 8:15 बजे हुआ। 21 साल का हमलावर अलकाम खायरी पूजा स्थल के पास पहुंचा। वो प्रार्थना खत्म होने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही लोगों ने बाहर आना शुरू किया उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वो फरार हो गया।

हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गया। उसे एक कार में बैठकर फिलिस्तीन के बीट हनीना की तरफ भागते देखा गया। इसके 5 मिनट बाद ही पुलिस ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। हमलावर ने भागने की कोशिश इस दौरान उसने पुलिस पर भी फायरिंग की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिस और हमलावर के बीच मुठभेड़ देखी जा सकती है। पुलिस ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में हमलावर मारा गया।

यरुशलम में ये फायरिंग 26 जनवरी को फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में इजराइल की तरफ से किए गए हमले के बाद हुआ है। यहां 9 लोगों की मौत हो गई थी। 16 लोग घायल हुए थे। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थी।

फिलिस्तीनी मीडिया के मुताबिक, इजराइल पर हुए इस हमले के बाद गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और अन्य शहरों में लोगों ने जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर इसके कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर