न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अपनी तबाही का जिम्मेदार खुद होगा पाकिस्तान', CM उमर अब्दुल्ला की PAK को चेतावनी

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को चेताया कि अगर वह तनाव बढ़ाएगा तो खुद ही भुगतेगा। भारत ने ड्रोन हमलों को विफल किया, हालात पर नजर रखी जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 10:08:58

'अपनी तबाही का जिम्मेदार खुद होगा पाकिस्तान', CM उमर अब्दुल्ला की PAK को चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि उसे खुद तय करना होगा कि वह क्या चाहता है। यदि पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का प्रयास करेगा, तो उसका भारी नुकसान होगा और उसकी तबाही के लिए वही जिम्मेदार होगा। उमर अब्दुल्ला ने साफ किया कि मौजूदा हालात भारत की ओर से नहीं बनाए गए हैं, बल्कि प्रतिक्रिया मात्र है। उन्होंने पाकिस्तान को अपनी बंदूकें शांत रखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, “पहलगाम में जो कुछ हुआ, उसका जवाब देना हमारा कर्तव्य था और हमने दे दिया। हमारे पास ड्रोन और हथियार, दोनों में क्षमता अधिक है, और पाकिस्तान ने यह देख भी लिया है।”

घायलों का हाल जानने पहुंचे जीएमसी जम्मू

पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी और ड्रोन हमलों के बीच मुख्यमंत्री ने जम्मू और सीमावर्ती जिलों – सांबा, मिश्रीवाला, नागबनी, बिश्नाह और ठंडी खुई – में बने शिविरों और राहत केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां रह रहे नागरिकों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही, जीएमसी जम्मू में भर्ती घायल नागरिकों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान जानबूझकर नागरिकों को निशाना बना रहा है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध के बाद पहली बार जम्मू शहर को सीधा निशाना बनाया गया है।

ड्रोन हमले नाकाम, पुंछ में भारी नुकसान

मुख्यमंत्री ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू शहर के कई हिस्सों में ड्रोन के माध्यम से हमले करने की कोशिश की और कश्मीर में भारत के आयुध डिपो को भी टारगेट किया गया। लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने सभी ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। उन्होंने पुंछ के हालात पर गहरी चिंता व्यक्त की और बताया कि वहां भारी नुकसान हुआ है। कई घायल नागरिकों को जम्मू में इलाज के लिए लाया गया है और एक गंभीर घायल को पीजीआई चंडीगढ़ भेजना पड़ा।

सरकार द्वारा भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने माना कि यह कोई आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन सरकार हर संभव मदद दे रही है। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सक्रिय हैं।

ब्लैकआउट के दौरान घरों में रहें, अफवाहों से बचें

शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की कि ब्लैकआउट के दौरान और विस्फोटों की आवाज सुनने पर अपने घरों या किसी सुरक्षित स्थान पर रहें। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी। सोशल मीडिया पर अपने एक्स हैंडल से उन्होंने लिखा कि यह जम्मू शहर में लगातार दूसरी रात है जब ब्लैकआउट किया गया है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सड़कों पर न निकलें और शांतिपूर्वक अपने घरों में रहें।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को संभाल रही हैं, और जल्द हालात सामान्य होंगे। "घबराएं नहीं, हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे," उन्होंने लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती