नई दिल्ली। ईरान ने बुधवार को आधी रात करीब 2 बजे पाकिस्तान को गहरा जख्म देते हुए बलूचिस्तान प्रांत में कोह-ए-सब्ज क्षेत्र में एयर स्ट्राइक कर दी थी। ईरान, जो पाकिस्तान का करीबी माना जाता है, ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों पर हमला कर दिया जिसकी उम्मीद पाकिस्तान ने भी नहीं की थी। इस हमले से पहले ईरान ने पाकिस्तान को किसी तरह की चेतावनी भी नहीं दी और पाकिस्तान इससे काफी बौखला भी गया था। पाकिस्तान ने इस हमले के बाद ईरान से अपने डिप्लोमैटिक संबंध खत्म करने का भी फैसला लिया है। पर इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने अब ईरान से बदला भी ले लिया है।
ईरान में घुसकर किए हमले पाकिस्तान ने ईरान से बदला लेने के लिए ईरान की ही तरह घुसकर हमले किए। पाकिस्तानी एयर फोर्स ने जल्द सुबह ईरान में सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में ऐसे ठिकानों पर हमले किए जहाँ बलोच उग्रवादी छिपे हुए थे। पाकिस्तानी एयर फोर्स ने ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करते हुए ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए।