न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान टीम की हुई घर वापसी, पहुँचते ही गेंदबाजी कोच ने दिया इस्तीफा

प्राप्त समाचारों के अनुसार टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्केल का पाकिस्तान टीम के साथ 6 महीने का करार था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 4:41:45

पाकिस्तान टीम की हुई घर वापसी, पहुँचते ही गेंदबाजी कोच ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप 2023 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं। 15 नवम्बर से सेमीफाइनल का राउंड शुरू होगा और 19 नवम्बर को इसका फाइनल खेला जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में पाकिस्तान टीम की हालत बेहद खराब रही। बाबर आजम की कप्तानी में टीम ने 9 में से सिर्फ 4 मैच जीते और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान टीम अपना आखिरी मैच खेलकर घर भी पहुंच गई है। टीम के पाकिस्तान पहुँचते ही बवाल शुरू हो गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जल्द होगा नए गेंदबाजी कोच का ऐलान, दिसम्बर में है आस्ट्रेलिया से मुकाबला

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्केल का पाकिस्तान टीम के साथ 6 महीने का करार था। उन्होंने यह पद इसी साल जून में संभाला था। उनकी कोचिंग में पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका दौरे पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेली थी। अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपनी अगली सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलनी है। यह दौरा 14 दिसंबर से होगा। इस दौरान पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि वो जल्द ही टीम के नए गेंदबाजी कोच का ऐलान करेगा।

पाकिस्तान टीम अपने घर पहुंची, ससुराल में रुके हसन अली

गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम टुकड़ों में अपने घर रवाना हुई है। पहले बैच में 11 खिलाड़ी 12 नवंबर की सुबह 8.55 बजे ही रवाना हो गए। बाकी प्लेयर उसी दिन रात 8:20 पर रवाना हुए। सभी प्लेयर्स ने कोलकाता से फ्लाइट ली। सभी UAE होते हुए घर पहुंचे।

तेज गेंदबाज हसन अली अभी भारत में ही रुकेंगे। यहां उनकी ससुराल है, वो 22 नवंबर को रवाना होंगे। पाकिस्तान टीम के कोच मिकी आर्थर 13 से 16 नवंबर तक यूएई में ही रुकेंगे। इसके बाद वो 16 नवंबर को लाहौर के लिए रवाना होंगे।

इंजमाम ने भी दिया था इस्तीफा

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना यह इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ जका अशरफ को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया। 53 साल के इंजमाम उल हक को हारून रशीद के पद छोड़ने के बाद इसी साल अगस्त के महीने में पीसीबी का चीफ सेलेक्टर बनाया गया था। ऐसे में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम तीन महीने से भी कम समय इस पद पर रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दो इस्तीफों के बाद जल्द ही बाबर आजम का भी कप्तानी से इस्तीफा आ सकता है। बाबर भी अपने बोर्ड के रवैये से खुश नहीं दिख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत