न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानः गणेश मंदिर में तोड़फोड़, 150 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

गणेश मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद यह FIR दर्ज की गई है। सभी FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 9:15:56

पाकिस्तानः गणेश मंदिर में तोड़फोड़, 150 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीमयारखान में स्थित गणेश मंदिर में तोड़फोड़ और आग लगाने के मामले में भोंग शरीफ पुलिस की ओर से 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग 6 धाराओं में FIR दर्ज कर लिया गया है। पाक पुलिस की ओर 4 अगस्त शाम 5 बजे यह FIR दर्ज कर ली गई। मामले की जांच अब्दुल हमीद नाम के एक ASI को दी गई है।

गणेश मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद यह FIR दर्ज की गई है। सभी FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ की गई है। इसमें किसी भी नामजद के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। जबकि वायरल वीडियो में तोड़-फोड़ करने वालों के चेहरे साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।

वहीं पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। आज इस मामले की सुनवाई होगी। इस बीच पाक में हिंदू परिषद के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली के सदस्य डॉक्टर रमेश कुमार वंकवानी ने ट्वीट कर बताया कि गणेश मंदिर पर हमले के बाद सही करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए कहा, 'भोंग के गणेश मंदिर पर हुए हमले की हम आलोचना करते हैं। मैंने पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक को पहले ही आदेश दे दिया है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। और पुलिस लापरवाही के मामले पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। सरकार मंदिर का पुनर्निमाण भी करवाएगी।'

भारत ने जताई नाराजगी

मंदिर में तोड़फोड़ और आग लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद भारत ने भी नाराजगी व्यक्त की है। केंद्र सरकार ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रहा है।

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की ऐसी घटनाएं बेरोकटोक जारी हैं। उन्होंने कहा, 'मंदिर पर हमले के अलावा, हिंदू समुदाय के आसपास के घरों पर भी हमला किया गया। पाक में पूजा स्थलों पर हमलों सहित अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाएं बेरोकटोक जारी है।'

मालूम हो कि यह पूरी घटना बुधवार शाम की है, जब सादिकाबाद जिले के भोंग शरीफ गांव में सैकड़ों लोगों ने गणेश मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। मंदिर में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ।

हिंदुओं ने इस घटना के बाद गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज करवाया था। अब पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने का स्वत: संज्ञान लिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई आज तय की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती