न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की गोलीबारी LoC पर 12वें दिन भी जारी, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर 12वें दिन भी गोलीबारी का सिलसिला जारी है। भारतीय सेना ने इस हमले का कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 May 2025 8:48:35

पाकिस्तान की गोलीबारी LoC पर 12वें दिन भी जारी, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कूटनीतिक कदमों से पाकिस्तान बौखला गया है और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार गोलीबारी कर अपनी भड़ास निकाल रहा है। पाकिस्तान ने 12वें दिन भी सीमा पर गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने उसी की भाषा में सख्त जवाब दिया।

12वें दिन भी पाकिस्तान की गोलीबारी जारी

भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, 5-06 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर स्थित चौकियों से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका जवाब सही तरीके से दिया।

24 अप्रैल से लगातार जारी है गोलीबारी

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका था, जिसके बाद से 24 अप्रैल से पाकिस्तानी सेना ने लगातार रात के समय में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी जारी रखी। सोमवार को 12वीं रात को भी गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा, और पाकिस्तानी सैनिकों ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ के जगवार सेक्टर, मेंढ़र, राजौरी, नौशेहरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू के पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दे रही है। नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है और किसी भी उकसावे को विफल करने के लिए तत्पर है। सेना के मनोबल को ऊंचा रखा जा रहा है और फारमेशन कमांडर सीमांत क्षेत्रों के दौरे पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को लगातार मजबूत कर रहे हैं।

पाकिस्तान की छोटी हथियारों से गोलीबारी की वजह

पाकिस्तानी सेना के छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के पीछे उनका डर छिपा हुआ है। पाकिस्तान सेना जानती है कि अगर उसने भारी हथियारों का इस्तेमाल किया, तो भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में उनके इलाके में बड़ी तबाही हो सकती है। इसी कारण से पाकिस्तानी सेना सिर्फ छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत