न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान को अपनी हार स्वीकार नहीं, निकाली झूठी 'विजय रैली', शाहिद अफरीदी हुए शामिल; Video

शाहिद अफरीदी ने कराची में विजय रैली में हिस्सा लिया, जहां पीएम शहबाज शरीफ के भारत के खिलाफ जीत के झूठे दावे पर विवाद खड़ा हो गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 8:08:28

पाकिस्तान को अपनी हार स्वीकार नहीं, निकाली  झूठी 'विजय रैली', शाहिद अफरीदी हुए शामिल; Video

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने सोमवार को कराची में आयोजित "विजय रैली" में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उनकी मौजूदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

असल में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, जो अपनी झूठी बातों के लिए पहले भी कई बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हो चुके हैं, ने एक और भ्रामक दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ युद्ध में जीत हासिल की है। साथ ही यह भी कहा कि युद्ध विराम का अनुरोध पाकिस्तान ने नहीं किया था। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान में "विजय रैली" का आयोजन किया गया।

शाहिद अफरीदी पहले भी भारत सरकार और भारतीय सेना के खिलाफ अपनी भड़काऊ और विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चाओं में रहे हैं। खासकर, जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, उस समय अफरीदी ने भारतीय सेना पर आपत्तिजनक बयान दिया था और इस हमले के लिए उन्हीं को जिम्मेदार ठहराया था। इस भयावह हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी।

इसके जवाब में भारतीय सेना ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की थी। एक के बाद एक कुल 9 हवाई हमलों में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने लगातार भारत के खिलाफ ज़हर उगलना शुरू कर दिया। रविवार को उन्होंने पाकिस्तानी सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भारत की आक्रामकता के जवाब में एक निर्णायक कदम था। उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली ने इस्लामाबाद की ताकत को कम आंका था।

कराची के सी व्यू इलाके में आयोजित "यौम-ए-तशकूर" (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए अफरीदी ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का "युद्ध प्रेम" भारत के लिए एक भारी समस्या बन गया है। अफरीदी ने यह भी जोड़ा कि अब मोदी को यह समझ आ गया है कि पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका