न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस आतंकी संगठन ने ली जम्मू-कश्मीर में हुए हमले की जिम्मेदारी, लश्कर फ्रंट का है अंग, 7 मरे, 5 घायल

पाकिस्तान स्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट, जो लश्कर का ही एक अंग है, ने गंदेरबल में हमला किया, जिसमें सात लोग मारे गए। इस तरह पहली बार कश्मीरियों और गैर-कश्मीरियों दोनों को निशाना बनाया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 3:05:04

इस आतंकी संगठन ने ली जम्मू-कश्मीर में हुए हमले की जिम्मेदारी, लश्कर फ्रंट का है अंग, 7 मरे, 5 घायल

श्रीनगर। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें रविवार को एक डॉक्टर और छह प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी। यह जम्मू कश्मीर के गांदरबल में 2019 के बाद से सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

टीआएफ, लश्कर ए तैयबा का मुखौटा है। जम्मू कश्मीर में इसके आतंकी सक्रिय हैं। हमले के बाद सभी आतंकी फरार हो चुके हैं। इस हमले का मास्टरमाइंड शेख सज्जाद गुल को बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान में छिपा हुआ है। एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) ने इस पर 2019 में ही 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके साथ तीन अन्य आतंकी हैं, जिनकी मदद से शेख सज्जाद पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा है।

2022 में, एनआईए ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के लिए गुल और तीन अन्य - सैफुल्ला साजिद और सलीम रहमानी, जो पाकिस्तान के निवासी हैं, और जम्मू और कश्मीर के कुलगाम निवासी बासित अहमद की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

सूत्रों के अनुसार चुनाव के बाद आतंकवादी संगठन सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, इसलिए वे टारगेट किलिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। यह 2019 के बाद सबसे बड़ी टारगेट किलिंग है। शेख सज्जाद के साथी पाकिस्तानी आतंकियों और स्थानीय लड़कों की मदद से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का भी समर्थन हासिल है। इनका उद्देश्य जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाना है।

सूत्रों ने बताया कि टीआरएफ कश्मीर में सक्रिय है और पिछले डेढ़ साल में उसने कश्मीरी पंडितों, सिखों और गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाया है, जिससे संगठन की रणनीति में बड़ा बदलाव आया है। इससे पहले इस संगठन ने कई कश्मीरी पंडितों की हत्या की थी।

pakistan-based resistance front trf,trf claims jammu and kashmir attack,jammu and kashmir attack news,lashkar front connection,trf attack 7 killed,trf attack 5 injured,jammu and kashmir violence update,trf responsibility for attack,trf involvement in kashmir conflict,jammu and kashmir security situation,trf claims responsibility statement,kashmir terrorist attack news,trf and lashkar-e-taiba link,jammu and kashmir recent attack details,kashmir violence 2024

सूत्रों ने बताया कि आतंकी समूह ने पिछले एक महीने से गंदेरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में एक निर्माण स्थल पर हमला स्थल की टोह ली थी। उन्होंने बताया कि दो से तीन आतंकवादियों ने लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया है। शीर्ष सूत्रों ने बताया कि टीआरएफ सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लक्षित हत्याओं के जरिए ध्यान आकर्षित करना चाहता था। यह 2019 के बाद से सबसे बड़ी लक्षित हत्या है।

भारत सरकार का गृह मंत्रालय भी शेख सज्जाद को आतंकी घोषित कर चुका है। जनवरी 2023 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने शेख सज्जाद को आतंकी घोषित किया था। शेख सज्जाद श्रीनगर के बेमिना में एचएमटी कॉलोनी में अंसारी लेन में रहता था। उसके साथी नवाब शाह (पाकिस्तान के सिंध), सैफुल्लाह साजिद (कसूर, पाकिस्तान) और बसीत अहमद (रेडवानी पयीन, कुलगाम) के रहने वाले हैं। गांदरबल हमले को लेकर एनआईए ने जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत