न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने अमृतसर के खासा कैंट पर किया ड्रोन हमले का प्रयास, भारतीय सेना ने समय रहते मार गिराया

अमृतसर के खासा कैंट पर पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मार गिराया; भारत ने इससे पहले पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह कर दिया था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 10 May 2025 9:23:00

पाकिस्तान ने अमृतसर के खासा कैंट पर किया ड्रोन हमले का प्रयास, भारतीय सेना ने समय रहते मार गिराया

LOC पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। बीती रात भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन शहरों में स्थित एयरबेसों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने आज सुबह फिर से भारत पर मिसाइल और ड्रोन हमले की नाकाम कोशिश की। हालांकि भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को विफल कर पाकिस्तानी ड्रोन को अमृतसर के खासा कैंट क्षेत्र में ही मार गिराया।

भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस हरकत को भारत की संप्रभुता पर खुला हमला बताया और कहा कि इसका मकसद आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालना था। सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “भारतीय सेना दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करेगी। पाकिस्तान की यह दुस्साहसिक हरकत न सिर्फ हमारे सीमांत सुरक्षा के खिलाफ है, बल्कि यह आम नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाने की कुत्सित साजिश है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

भारतीय सेना ने आगे बताया, 'आज सुबह करीब 5 बजे अमृतसर के खासा कैंट इलाके के ऊपर कई हथियारबंद पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते देखे गए, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने तत्परता से नष्ट कर दिया। पाकिस्तान द्वारा इस तरह भारत की संप्रभुता का उल्लंघन और नागरिकों को खतरे में डालने का प्रयास पूरी तरह अस्वीकार्य है। हमारी सेना हर ऐसी चाल को नाकाम करने में सक्षम है।'

सेना ने बताया कि बीते तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से 36 से अधिक जगहों पर ड्रोन अटैक की खबरें आई हैं, जिन्हें सतर्कता और मजबूती से नाकाम किया गया है। सेना ने सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें