न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पड़ी मार तो पाकिस्तान कबूलने लगा पुराने गुनाह, हमने करवाया था पुलवामा आतंकी हमला

पाकिस्तान एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी एयर वाइस मार्शल औरंगज़ेब अहमद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से पुलवामा हमले को "टैक्टिकल ब्रिलियंस" (रणनीतिक चतुराई) करार दिया। इस हमले में 40 भारतीय अर्धसैनिक बल के जवान शहीद हुए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 11 May 2025 12:35:36

पड़ी मार तो पाकिस्तान कबूलने लगा पुराने गुनाह, हमने करवाया था पुलवामा आतंकी हमला

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान वर्षों से जिस सच्चाई से इनकार करता रहा, वह आखिरकार खुद उसी के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी की ज़ुबान से सामने आ गई। पाकिस्तान एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी एयर वाइस मार्शल औरंगज़ेब अहमद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से पुलवामा हमले को "टैक्टिकल ब्रिलियंस" (रणनीतिक चतुराई) करार दिया। इस हमले में 40 भारतीय अर्धसैनिक बल के जवान शहीद हुए थे।

यह चौंकाने वाला बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक और सीमित जवाबी कार्रवाई की थी। भारत की इस कार्रवाई के बीच पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व की यह "स्वीकारोक्ति" न केवल उसकी पिछली बयानबाज़ियों को झूठा साबित करती है, बल्कि पुलवामा और पहलगाम हमलों के पीछे उसकी साज़िश को भी उजागर करती है।

मंच पर बड़ी मौजूदगी, अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी था शामिल

औरंगज़ेब अहमद, जो कि पाकिस्तान एयरफोर्स के डायरेक्टर जनरल पब्लिक रिलेशंस हैं, ने यह बयान प्रेस और विदेशी पत्रकारों की मौजूदगी में दिया। उनके साथ ISPR के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी और नौसेना के प्रवक्ता भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "हमने पुलवामा में अपनी रणनीतिक चतुराई के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की... अब हमने अपने ऑपरेशनल विकास और रणनीतिक कौशल को भी दर्शा दिया है।"

यह बयान पाकिस्तान के उस पुराने रुख से बिलकुल उलट है जिसमें वह लगातार कहता रहा कि पुलवामा हमले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी।

पाक सरकार के दावों की पोल खुली

भारत ने पुलवामा हमले के तुरंत बाद जैश-ए-मोहम्मद (JeM) पर आरोप लगाया था, जिसने हमले की ज़िम्मेदारी भी ली थी। लेकिन पाकिस्तान ने न केवल आरोपों को खारिज किया, बल्कि भारत से सबूत मांगते हुए खुद को निर्दोष बताया था। अब पाकिस्तान की वायुसेना के अधिकारी के इस बयान ने उस झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमला

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस पर पाकिस्तान की ओर से बार-बार यह दावा किया गया कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन अब एयर वाइस मार्शल की स्वीकारोक्ति ने इस दावे को भी संदिग्ध बना दिया है।

लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी का विवादित अतीत

मंच पर मौजूद लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी, जिनके पिता सुल्तान बशीरुद्दीन महमूद को ओसामा बिन लादेन से मिलने और आतंकी संगठनों को परमाणु तकनीक देने की कोशिश के लिए कुख्यात माना जाता है, पहले ही संयुक्त राष्ट्र की अल-कायदा प्रतिबंध समिति की सूची में दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी