न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने भारत पर हमले की बात कबूली, भारतीय सेना ने तीन फाइटर जेट गिराए

पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की बात को आखिरकार स्वीकार कर लिया है। शुरुआती घंटों तक दुनिया से सच्चाई छुपाने की कोशिश के बाद, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने सार्वजनिक रूप से मान लिया है कि उनकी सेना ने भारत के कई इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 08 May 2025 11:57:05

पाकिस्तान ने भारत पर हमले की बात कबूली, भारतीय सेना ने तीन फाइटर जेट गिराए

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने की बात को आखिरकार स्वीकार कर लिया है। शुरुआती घंटों तक दुनिया से सच्चाई छुपाने की कोशिश के बाद, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने सार्वजनिक रूप से मान लिया है कि उनकी सेना ने भारत के कई इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।

बुधवार रात से ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में करीब 15 शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन दागे। लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता के चलते यह सभी हमले विफल कर दिए गए।

भारत ने जवाबी कार्रवाई में आक्रामक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए हैं। इनमें जेएफ-17 और एफ-16 जैसे उन्नत लड़ाकू विमान शामिल हैं। इसके अलावा, एक पाकिस्तानी पायलट को भी जिंदा पकड़ लिया गया है। सेना सूत्रों के मुताबिक, यह जवाबी हमला भारत की आत्मरक्षा का हिस्सा है और इसे सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया है।

भारतीय वायुसेना और थलसेना पूरी तरह अलर्ट पर हैं और किसी भी संभावित हमले के जवाब में तीव्र कार्रवाई की तैयारी में हैं। सीमावर्ती इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है, जबकि मिसाइल डिटेक्शन रडार लगातार निगरानी कर रहे हैं।

सरकार और सेना की ओर से जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। स्थिति पर नियंत्रण है और भारत किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?