न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक सेना ने नाकाम किया एयर बेस पर हुआ आतंकवादी हमला, ऑपरेशन में मारे गए 9 आतंकवादी

पाकिस्तानी एयरबेस पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पिछले दिनों बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 17 सैनिक शहीद हो गए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 8:09:05

पाक सेना ने नाकाम किया एयर बेस पर हुआ आतंकवादी हमला, ऑपरेशन में मारे गए 9 आतंकवादी

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने लंबे समय तक आतंकवाद को पनाह दी है और अभी भी ऐसा करना बंद नहीं किया है। दुनियाभर में होने वाली आतंकी गतिविधियों का अक्सर ही पाकिस्तान कनेकशन भी होता है। पर अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के असर से बच नहीं पा रहा है। पिछले दो साल में पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है। पाकिस्तान में अक्सर ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं और आज इसी तरह का एक और मामला पाकिस्तान में देखने को मिला। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मियांवाली एयरबेस पर आज सुबह एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले को लेकर जो ताजा समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार पाकिस्तानी सेना ने न सिर्फ इस हमले को नाकाम करने में सफलता पाई अपितु सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में नौ आतंकवादियों को मार गिराया।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने कहा कि शनिवार तड़के पाकिस्तानी सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर आतंकवादी हमले को नाकाम करने के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में नौ आतंकवादी मारे गए। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने शनिवार को सुबह पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी वायुसेना के एक प्रशिक्षण अड्डे पर हमला कर दिया जिसमें वहां खड़े तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन इस दौरान सैनिकों ने 9 हमलावरों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उसकी वायुसेना के मियांवाली प्रशिक्षण हवाई अड्डे पर हमला किया, लेकिन सैनिकों ने 9 हमलावरों को ढेर कर सभी आतंकियों का सफाया कर दिया।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी एयरबेस पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पिछले दिनों बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 17 सैनिक शहीद हो गए थे। इन हमलों में ग्वादर में एक आतंकवादी हमला, डेरा इस्माइल खान में एक रिमोट-कंट्रोल बम विस्फोट और केपी के लक्की मारवत में एक सुरक्षा अभियान के दौरान हमला शामिल है। चौथी घटना, डीएल खान में हुई थी, जहां एक रिमोट-कंट्रोल से बम विस्फोट किया गया जिसमें पांच लोग मारे गए और पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम 24 घायल हो गए।

सुबह जारी एक बयान में, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा था कि हवाई अड्डे पर हमले को नाकाम कर दिया गया है, तीन आतंकवादियों को "मार गिराया" है। दोपहर के अपडेट में, सेना ने पुष्टि करते हुए कहा, "पीएएफ ट्रेनिंग एयरबेस मियांवाली में तलाशी और निकासी अभियान समाप्त हो गया है और सभी नौ आतंकवादियों को दोजख में भेज दिया गया है"। इसमें कहा गया है कि यह ऑपरेशन "आज सुबह बेस पर हुए कायरतापूर्ण और असफल आतंकवादी हमले के बाद आसपास के क्षेत्र में किसी भी संभावित खतरे को खत्म करने के लिए" शुरू किया गया था। आईएसपीआर ने आगे कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना के किसी भी 'ऐसे ऐसेट को कोई नुकसान नहीं हुआ है जो सर्विस में लगे हैं। हालांकि हमले के दौरान पहले से ही चरणबद्ध तरीके से बाहर कर दिए गए तीन गैर-परिचालन विमानों को केवल कुछ नुकसान हुआ था।"

बयान में कहा गया है, "ऑपरेशन का माकूल और पेशेवर तरीके से दिया गया जवाब शांति के सभी दुश्मनों को एक कड़ी याद दिलाता है कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल सतर्क रहते हैं और किसी भी खतरे से मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।" तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) ने मीडिया को दिए एक बयान में जिम्मेदारी का दावा किया। यह एक नया उभरा आतंकवादी समूह है जो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबद्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर