The most anticipated, the one that we`ve all been waiting for... 𝗥𝗖𝗕 𝗣𝗼𝗱𝗰𝗮𝘀𝘁 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶. 🎙️❤️
अपने भविष्य को लेकर कोहली भावुक, कहा—करियर का अंत अब दूर नहीं
VK18 talks about his state of mind, playing with purpose, his Test career, leading India in the whites, the 2027 ODI World Cup and much more. 🔥
📽️ We`re… pic.twitter.com/qxCgTZR3Bs
विराट कोहली ने अपने क्रिकेट सफर पर बात करते हुए यह भी स्वीकार किया कि उनके करियर का अंत अब ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वह क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, तो संभवतः वह पूरी तरह से सार्वजनिक जीवन से दूर हो जाएंगे।
कोहली ने यह भी बताया कि उनकी कोशिश यही है कि जब वह खेल छोड़ें तो किसी तरह का पछतावा न रह जाए। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहेंगे कि बाद में यह महसूस हो कि “थोड़ा और प्रयास किया होता तो बेहतर होता।” इस पड़ाव पर उनके लिए रिकॉर्ड से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल का आनंद लेना है।
उन्होंने अंत में कहा कि वह इस बात को भली-भांति समझते हैं कि एक दिन यह सफर खत्म होना ही है, और अब वह हर पल को पूरी ईमानदारी और संतोष के साथ जीना चाहते हैं।
















