न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 43 हजार घरों तक पहुंचेगा PNG कनेक्शन, LPG से मिलेगा छुटकारा

राजस्थान में 43 हजार नए घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने की योजना तेज हो गई है। सरकार LPG से PNG की ओर बदलाव को बढ़ावा दे रही है। जानें पूरी अपडेट और सरकारी निर्देश।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 15 May 2026 9:10:01

राजस्थान में 43 हजार घरों तक पहुंचेगा PNG कनेक्शन, LPG से मिलेगा छुटकारा

राजस्थान में घरेलू गैस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार (14 मई) को शहरी गैस वितरण (CGD) एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि औसतन प्रतिदिन करीब 1,000 घरों को PNG नेटवर्क से जोड़ा जाना चाहिए।

सरकार ने यह भी तय किया है कि अगले 45 दिनों के भीतर, यानी जून के अंत तक, लगभग 43,000 नए घरों को PNG कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएं। सचिवालय के ‘चिंतन कक्ष’ में हुई राज्य स्तरीय सीजीडी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि जिन इलाकों में गैस पाइपलाइन का बुनियादी ढांचा पहले से मौजूद है, वहां प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कनेक्शन दिए जाएं।

LPG से PNG की ओर बदलाव को बढ़ावा

इस बैठक में सभी 13 सीजीडी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। चर्चा के दौरान यह भी सामने आया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर एलपीजी से PNG की ओर शिफ्ट को बढ़ावा देने पर जोर दे रही हैं, साथ ही ‘LPG-free zones’ विकसित करने की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है।

मुख्य सचिव ने एजेंसियों को निर्देश दिया कि PNG के फायदों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को यह बताया जाए कि पाइप्ड गैस से 24 घंटे निर्बाध सप्लाई मिलती है, सिलेंडर बुकिंग की झंझट खत्म हो जाती है, घर बैठे सुविधा मिलती है, सुरक्षा बेहतर होती है और यह आर्थिक रूप से भी अधिक किफायती विकल्प है।

1.53 लाख घर पहले ही जुड़ चुके हैं PNG से

मुख्य सचिव ने यह भी सुझाव दिया कि PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सक्रिय उपयोग किया जाए और समय-समय पर कनेक्शन कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा से जोड़ा जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक राज्य में 490 CNG स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 1,380 से अधिक वाणिज्यिक और औद्योगिक इकाइयों को PNG कनेक्शन दिया जा चुका है, जबकि लगभग 1,53,000 घर पहले ही पाइपलाइन प्राकृतिक गैस से जुड़ चुके हैं।

मुख्य सचिव ने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप घरेलू पाइप गैस कनेक्शन के विस्तार की गति और तेज की जानी चाहिए, ताकि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा परिवार स्वच्छ और सुविधाजनक ऊर्जा विकल्प की ओर बढ़ सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल