न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के खिलाफ कश्मीर के प्रमुख अखबारों ने काले फ्रंट पेज छापकर जताया विरोध

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को कश्मीर के प्रमुख अखबारों ने बेहद भावुक और सशक्त तरीके से विरोध दर्ज किया। ग्रेटर कश्मीर, राइजिंग कश्मीर, कश्मीर उज्मा, आफताब और तामीले इरशाद जैसे प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी और उर्दू अखबारों ने अपने पहले पन्ने को पूरी तरह काले रंग में प्रकाशित किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 2:10:27

पहलगाम हमले के खिलाफ कश्मीर के प्रमुख अखबारों ने काले फ्रंट पेज छापकर जताया विरोध

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार को कश्मीर के प्रमुख अखबारों ने बेहद भावुक और सशक्त तरीके से विरोध दर्ज किया। ग्रेटर कश्मीर, राइजिंग कश्मीर, कश्मीर उज्मा, आफताब और तामीले इरशाद जैसे प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी और उर्दू अखबारों ने अपने पहले पन्ने को पूरी तरह काले रंग में प्रकाशित किया।

अखबारों ने सफेद और लाल अक्षरों में जोरदार हेडलाइन छापकर इस क्रूर घटना के प्रति शोक और एकजुटता प्रकट की। ग्रेटर कश्मीर ने अपने पहले पेज पर लिखा –

“खौफनाक: कश्मीर जल उठा, कश्मीरी शोकग्रस्त” और उपशीर्षक में लिखा –“पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 की मौत”

"कश्मीर की आत्मा पर हमला" – भावुक संपादकीय

ग्रेटर कश्मीर के संपादकीय लेख का शीर्षक था –

“घाटी में जनसंहार – कश्मीर की आत्मा की रक्षा करें”,

जिसमें लिखा गया कि यह हमला सिर्फ मासूम लोगों की हत्या नहीं, बल्कि कश्मीर की पहचान, मेहमाननवाज़ी, अर्थव्यवस्था और नाज़ुक शांति पर हमला है।

“जो लोग कश्मीर की खूबसूरती देखने आए थे, उन्हें त्रासदी का सामना करना पड़ा। यह हमला कश्मीर की आत्मा को झकझोरने वाला है, और हर कश्मीरी इस बर्बरता की कठोर निंदा करता है।”

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

संपादकीय में यह भी कहा गया कि जिस जगह तक पहुंचने का रास्ता सिर्फ पैदल या टट्टुओं के ज़रिए है, वहां इतने बड़े हमले को अंजाम देना खुफिया तंत्र की बड़ी चूक को दर्शाता है। इसके लिए बेहतर निगरानी, समुदाय की भागीदारी, और आतंकवाद की जड़ों को समाप्त करने की ठोस रणनीति की जरूरत बताई गई।

"आतंक नहीं, एकजुटता का समय है"

संपादकीय ने सरकार, सुरक्षाबलों, नागरिक समाज और आम लोगों से अपील की कि वे आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों, ताकि पहलगाम की वादियों में फिर से हंसी-खुशी गूंजे, गोलियों की गूंज नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती