दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटा उमर बिन लादेन अपने पिता से जितना प्यार करते थे उतना ही नफरत भी करता था। उमर बिन लादेन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसके पिता जो करते थे वे उससे खुश नहीं था। उसने बताया कि उसके पिता उसे आतंकवादी बनाना चाहते थे, इसके लिए ओसामा AK47 बंदूक को चलाने की ट्रेनिंग देता था। बता दे, उमर ने 9/11 के आतंकवादी हमलों से पहले ओसामा से अलग होने का निर्णय ले लिया था। उमर ने साल 2001 में अफगानिस्तान को छोड़ दिया था। इसके ठीक 5 महीने बाद अलकायदा आतंकियों ने न्यूयॉर्क के ट्विन टॉवर से पैसेंजर प्लेन टकरा दिया था जिसमें 3000 लोग मारे गए थे। अपने पिता के साथ आखिरी मुलाकात को याद करते हुए उमर कहते हैं, 'मैं अलविदा कहा और उन्होंने भी अलविदा कह दिया। मेरे पिता इस बात से खुश नहीं थे कि मैं अफगानिस्तान को छोड़ रहा हूं।' इसके बाद दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई। आज उमर बिन लादेन एक पेंटर है, जिसकी पेंटिंग 8,500 पाउंड यानी (8 करोड़ से भी ज्यादा कीमत) में बिकती है। उमर लादेन अब41 वर्ष का है।
![वो जो कुछ करते थे उससे खुश नहीं था..., ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर ने कहा - देते थे AK47 चलाने की ट्रेनिंग osama bin laden,omar bin laden,terrorist osama bin laden]()
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरव्यू मेंउमर ने बताया कि पिता लादेन उनसे हथियार चलवाता था, वह पूरी तरह आतंकवादी बनाने की ट्रेनिंग देना चाहता था। लादेन उसे आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में भी ले जाता था ताकि उसका बेटा हथियारों को सही ढंग से चलाना सीख सके। उसे लादेन बिल्कुल पसंद नहीं था लेकिन पिता होने के नाते वह प्रेम भी करता था। उसने बताया, 'मैंने अपने पिता के लिए कोई आंसू नहीं बहाया, हां वह अपने पिता से प्यार करता था लेकिन उसकी नफरत भी उतनी ही थी।'
उमर ने बताया, 'मेरे पिता मेरे कुत्ते पर रासायनिक हथियारों का परीक्षण करते थे।' उमर कहते हैं कि वह पालतू जानवर मेरे लिए बहुत प्यारा था लेकिन मेरे पिता ने उसे एक ऑब्जेट की तरह इस्तेमाल किया।
उमर का जन्म मार्च 1981 मेंसऊदी अरबमें लादेन की पहली पत्नी नजवा से हुआ था। पिता की करतूतों के कारण उमर को ब्रिटेन में प्रवेश से वंचित कर दिया गया है।उमर खुद को अपने पिता का ‘शिकार’ मानता है। उसनेतंग आकर अप्रैल 2001 में अफगानिस्तान छोड़ दिया था। उमर 2 मई, 2011 को कतर में था जब उसने यह खबर सुनी कि अमेरिकी नौसेना के जवानों नेपाकिस्तान के एक सुरक्षित घर मेंउसके पिता की हत्या कर दी है।