न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंदी का विरोध, लेकिन डब फिल्मों से मुनाफा!, भाषा विवाद में पवन कल्याण की एंट्री

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तमिलनाडु के नेताओं पर NEP और हिंदी विरोध को लेकर निशाना साधा। उन्होंने इसे "पाखंड" बताते हुए सवाल किया कि जब हिंदी का विरोध किया जाता है, तो हिंदी में डब की गई फिल्मों से मुनाफा क्यों कमाया जाता है?

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 1:02:38

 हिंदी का विरोध, लेकिन डब फिल्मों से मुनाफा!, भाषा विवाद में पवन कल्याण की एंट्री

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने तमिलनाडु के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के विरोध और हिंदी थोपने के आरोपों को लेकर उनकी आलोचना की। पवन कल्याण ने इसे "पाखंड" करार देते हुए सवाल उठाया कि जब हिंदी का विरोध किया जाता है, तो फिर हिंदी में फिल्में डब कर मुनाफा क्यों कमाया जाता है?

पवन कल्याण ने काकीनाडा के पीथमपुरम में पार्टी के 12वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कहा, "ये किस तरह की दलील है? तमिलनाडु के नेता हिंदी का विरोध करते हैं, लेकिन अपनी फिल्मों को हिंदी में डब कर वित्तीय लाभ उठाते हैं। वे बॉलीवुड से पैसा कमाना चाहते हैं, लेकिन हिंदी को स्वीकार नहीं करना चाहते। यह दोहरा मापदंड क्यों?"

एमके स्टालिन पर कसा तंज

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का यह बयान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर NEP के त्रिभाषा फॉर्मूले के जरिए हिंदी थोपने की कोशिश करने का दावा किया था। पवन कल्याण ने भारत की भाषाई विविधता पर जोर देते हुए कहा, "भारत को तमिल सहित कई भाषाओं की जरूरत है, न कि सिर्फ दो भाषाओं की। हमें भाषाई विविधता को अपनाना चाहिए, क्योंकि यह न केवल देश की अखंडता बनाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि लोगों के बीच प्रेम और एकता को बढ़ावा देने का भी जरिया है।"

स्टालिन ने NEP पर साधा निशाना

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने NEP को शिक्षा सुधार की बजाय हिंदी को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई "भगवा नीति" करार दिया। स्टालिन ने तिरुवल्लूर में कहा, "यह नीति भारत के विकास के लिए नहीं, बल्कि हिंदी के प्रचार के लिए बनाई गई है। यह तमिलनाडु की शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह नष्ट करने की धमकी देती है।" उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्यों पर NEP लागू करने का दबाव बना रही है और इसे स्वीकार न करने पर फंड रोकने की नीति अपना रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड