न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले ब्रिटिश पूर्व PM ऋषि सुनक - भारत का हमला जायज

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की एयरस्ट्राइक को सही ठहराते हुए कहा कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का पूरा अधिकार है। पीएम मोदी ने इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 6:41:11

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले ब्रिटिश पूर्व PM ऋषि सुनक - भारत का हमला जायज

आतंकवादियों के ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हमले को ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पूरी तरह से जायज ठहराया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी देश को यह स्वीकार नहीं करना चाहिए कि उसके खिलाफ किसी अन्य देश की जमीन से आतंकी हमले किए जाएं। ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत को पूरी तरह से अधिकार है कि वह आतंकवादी ढांचे पर जवाबी हमला करे और आतंकवादियों को सजा से बचने का कोई अवसर नहीं मिलना चाहिए।

पीएम मोदी ने दिया ऑपरेशन सिंदूर का नाम

महत्वपूर्ण यह है कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की हत्या कर दी गई थी, जिनमें सभी पुरुष थे। सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पीड़ित पत्नियों को ध्यान में रखते हुए जवाबी अभियान के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम सबसे उपयुक्त माना गया था।

सरकार द्वारा जारी आधिकारिक ब्रीफिंग में बताया गया कि हमलों को रात 1.05 बजे से 1.30 बजे के बीच अंजाम दिया गया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके स्थित ठिकानों पर सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन ठिकानों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा शामिल था।

पीएम मोदी ने रातभर रखी थी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी रात अभियान पर निगरानी रखी और बाद में सशस्त्र बलों की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में सफल हमले की सराहना की। सूत्रों ने बताया कि पहलगाम में हुए नागरिकों के नरसंहार का बदला लेने के लिए इस सैन्य अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखने का विचार प्रधानमंत्री मोदी का था। भारतीय परंपरा में विवाहित महिलाएं ‘सिंदूर’ का इस्तेमाल करती हैं, और यही कारण था कि इस नाम को चुना गया।

पहलगाम हमले में कुछ नवविवाहित युवक भी मारे गए थे, और उनकी विधवाओं के शोकपूर्ण चेहरे ने पूरे देश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी थी। हमले में शहीद हुए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पार्थिव देह के पास बैठी उनकी पत्नी हिमांशी की तस्वीर इस हमले की बर्बरता को बयान करती है। दोनों की शादी हमले से एक सप्ताह पहले ही हुई थी, और वे हनीमून मनाने पहलगाम गए थे। रायपुर के दिनेश मिरानिया और नेहा अपनी विवाह की वर्षगांठ मनाने पहुंचे थे, वहीं कानपुर के शुभम द्विवेदी भी अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब