न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद – कितने आतंकी मरे, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक होनी चाहिए

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कितने आतंकी मारे गए, इसकी घोषणा भी होनी चाहिए ताकि जनता को संतोष मिल सके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 7:25:48

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद – कितने आतंकी मरे, इसकी जानकारी भी सार्वजनिक होनी चाहिए

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए मिसाइल हमलों में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। इस सैन्य कार्रवाई को लेकर देशभर में उत्साह और गर्व का माहौल है। हर ओर से भारतीय सेना को शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिल रही हैं।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सेना की इस साहसिक कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि इस प्रकार की निर्णायक कार्रवाई समय की मांग थी। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि कितने आतंकवादी मारे गए हैं, इसकी स्पष्ट घोषणा सरकार को करनी चाहिए, जिससे देशवासियों के दिल को संतोष मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार को हमारा पूरा समर्थन है और हमने हमेशा यह मांग की है कि आतंकवादियों को कड़ा जवाब मिलना चाहिए।

इमरान मसूद ने आगे कहा कि सरकार से हमने पहले ही कह दिया था कि अब सिर्फ दिखावे से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कार्रवाई जरूरी है। इस बार सेना ने वही कर दिखाया है। इसलिए मैं सेना को व्यक्तिगत रूप से सलाम करता हूँ। उन्होंने कहा कि आतंकवाद तब तक नहीं रुकेगा जब तक हम उसकी जड़ों पर वार नहीं करेंगे। हमें रुकना नहीं है, बल्कि तब तक आगे बढ़ते रहना है जब तक आतंकवाद का पूरी तरह सफाया न हो जाए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की कार्रवाई भारतीय सेना ने की है, वही देशवासी लंबे समय से अपेक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जवाब ऐसा होना चाहिए जिससे साफ संकेत जाए कि भारत अब किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही, मसूद ने यह मांग दोहराई कि सरकार को यह जानकारी भी साझा करनी चाहिए कि कितने आतंकी मारे गए, और किनके ठिकानों पर हमला हुआ, ताकि जनमानस को यह भरोसा हो सके कि देश की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान में कुल नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में संसद पर हुए हमले, पुलवामा और पहलगाम की घटनाओं में शामिल आतंकियों को लक्ष्य बनाकर उन्हें नेस्तनाबूत किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती