न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : स्कूल वैन के साथ हुआ हादसा, कटी 12वीं कक्षा के विद्यार्थी की बाजू, कई बच्चे चोटिल

मंगलवार को रतिया से फतेहाबाद जा रही डीएवी स्कूल वैन के साथ एक हादसा हो गया जिसमें कई बच्चे घायल हो गए जबकि 12वीं कक्षा के एक विद्यार्थी की बाजू कट गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 8:11:23

हरियाणा : स्कूल वैन के साथ हुआ हादसा, कटी 12वीं कक्षा के विद्यार्थी की बाजू, कई बच्चे चोटिल

मंगलवार को रतिया से फतेहाबाद जा रही डीएवी स्कूल वैन के साथ एक हादसा हो गया जिसमें कई बच्चे घायल हो गए जबकि 12वीं कक्षा के एक विद्यार्थी की बाजू कट गई। यहां स्कूल वैन टाटा एस से भीड़ गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र ने हाथ को खिड़की से बाहर निकाला हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल वैन व टाटा एस को थाने लाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जिस छात्र की बाजू कटी है, पहले उसे रतिया के निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया गया। फतेहाबाद से बच्चे को हिसार भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दूसरे बच्चों को टूटे शीशे के टुकड़े लगे।

सुबह करीब आठ बजे गांव अहरवां निवासी चालक सतबीर व परिचालक खजान सिंह 44 बच्चों को लेकर रतिया से वापस फतेहाबाद जा रहे थे। इसी दौरान गांव हमजापुर के पास सामने से आ रहे टाटा एस के साथ स्कूल वैन की बराबर से टक्कर हो गई। इससे खिड़की का शीशा टूट गया। शीशे के टुकड़े कुछ बच्चों को लगे, जबकि 12वीं कक्षा के छात्र अमन की बाजू कट गई। आनन-फानन में स्कूल वैन चालक ने छात्रों को रतिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने बाजू कटे छात्र को फतेहाबाद ले जाने को कहा। इसी बीच स्कूल प्रबंधन व छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बाद में छात्र को हिसार लेकर गए। वहीं, अन्य बच्चों को घर भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?