न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई गैंगवार, गैंगस्टर की कार को घेरकर दागी गोलियां

जोधपुर में गुरुवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला जहां फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े गैंगवार हुई और गैंगस्टर की कार को घेरकर गोलियां दागी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Mar 2021 5:54:01

जोधपुर में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई गैंगवार, गैंगस्टर की कार को घेरकर दागी गोलियां

जोधपुर में गुरुवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाला मंजर देखने को मिला जहां फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े गैंगवार हुई और गैंगस्टर की कार को घेरकर गोलियां दागी गई। यह ताबड़तोड़ फायरिंग राकेश मांजू द्वारा हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह नांदिया की कार पर की गई। इन दोनों के बीच बरसों पुरानी दुश्मनी चल रही है। दोनों हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ अवैध वसूली, मारपीट समेत संगीन धाराओं में जोधपुर के कई थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गोली लगने से घायल विक्रम सिंह को एमडीएम अस्पताल लाया गया है। हालांकि, उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कुछ साल पहले राकेश के भाई दिनेश मांजू का मर्डर हो गया था। राकेश को शक है कि इस मर्डर में विक्रम भी शामिल था। इसके बाद से राकेश हमेशा से विक्रम पर हमला करने की फिराक में रहने लगा। आज उसे मौका हाथ लग गया और उसने विक्रम की जान लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन निशाना चूक जाने से विक्रम बच गया।

हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह एक कार में सवार होकर डाली बाई मंदिर के पास रिंग रोड से जा रहा था। इस दौरान एक अन्य वाहन में सवार होकर सामने से राकेश मांजू ने उसकी कार को रोक दिया। विक्रम सिंह कुछ समझ पाता तब तक मांजू ने उसकी कार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। मांजू ने 9 गोलियां विक्रम सिंह की तरफ दागी। इसमें से एक गोली उसे लगी। बाकी गोलियां कार में ही लग कर रह गईं। एक गोली विक्रम सिंह के साइड से उसकी पसलियों के नीचे की तरफ लग अंदर ही फंस गई। गोली शरीर में ज्यादा अंदर तक नहीं गई। इसके बाद राकेश मांजू वहां से भाग निकला। जबकि घायल विक्रम को उसके साथी उसी कार से सीधे एमडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि गोली से अंदर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। विक्रम को अस्पताल लाने से पहले बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती