न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर, अब तक 12 संक्रमितों की मौत, लग सकता है लॉकडाउन

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के ब्रिटेन में में एक दिन में 12000 से अधिक केस सामने आए। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 104 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 09:13:00

ब्रिटेन में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर, अब तक 12 संक्रमितों की मौत, लग सकता है लॉकडाउन

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) करीब 90 से ज्यादा देशों में फैल चुका हैं। यूरोप के अधिकांश देशों में इस वैरिएंट के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के ब्रिटेन में में एक दिन में 12000 से अधिक केस सामने आए। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 104 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच, यूरोपीय देशों में सख्ती और नीदरलैंड ने लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डॉमिनिक रॉब ने सोमवार को टाइम्स रेडियो से बात करते हुए बताया कि इसी देश में ओमिक्रॉन से मौत का पहला मामला सामने आया था। अब तक 12 लोगों की इस वैरिएंट की वजह से मौत हो गई हैं। देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक दिन में 12 हजार 133 मामलों को देखते हुए ब्रिटिश कैबिनेट ने सोमवार को सख्त लॉकडाउन प्रतिबंधों के विकल्पों पर विचार किया। ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के अब तक 37,101 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

आशंका जताई जा रही हैं कि क्रिसमस के बाद ब्रिटेन में दो सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। ब्रिटेन और यूरोपीय देशों में क्रिसमस से ठीक पहले त्योहार की भीड़ रोकने और नए वैरिएंट को फैलने से रोकने के तहत प्रतिबंधात्मक उपाय किए जा रहे हैं।

ओमिक्रॉन डेल्टा की तुलना में 5.4 गुना अधिक घातक

ब्रिटेन में इंपीरियल कॉलेज लंदन के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से फिर संक्रमित होने का जोखिम डेल्टा स्वरूप की तुलना में 5.4 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि पिछले संक्रमण से मिली सुरक्षा को ओमिक्रॉन 19% तक कम कर सकता है।

US में कोरोना के 73% नए मामले ओमिक्रॉन के

कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या अमेरिका में भी लगातार बढ़ती जा रही है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, US में कोरोना के 73.2% नए मामले ओमिक्रॉन संक्रमितों के हैं। नॉर्थवेस्ट, दक्षिण और मिडवेस्ट के कुछ इलाकों में यह आंकड़ा 90% के ऊपर पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच