न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Lok Sabha Elections 2024: तिहाड़ जेल में बंद है निर्दलीय कैंडिडेट, जिसने बारामूला से उमर अब्दुल्ला को हरा दिया

लोकसभा चुनाव 2024 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट से हार झेलनी पड़ी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 10:38:41

Lok Sabha Elections 2024: तिहाड़ जेल में बंद है निर्दलीय कैंडिडेट, जिसने बारामूला से उमर अब्दुल्ला को हरा दिया

जम्मू। लोकसभा चुनाव 2024 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट से हार झेलनी पड़ी है। उमर अब्दुल्ला को निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर अब्दुल राशिद शेख ने हरा दिया है। आपको बता दें कि राशिद शेख टेरर फंडिग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है और उसने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

उमर अब्दुल्ला ट्वीट किया और कहा- "मुझे लगता है कि होनी को स्वीकार करने का समय आ गया है। उत्तरी कश्मीर में जीत के लिए इंजीनियर रशीद को बधाई। मुझे विश्वास नहीं है कि उनकी जीत से जेल से उनकी रिहाई में तेजी आएगी और न ही उत्तरी कश्मीर के लोगों को वह प्रतिनिधित्व मिलेगा जिसका उन्हें अधिकार है, लेकिन मतदाताओं ने अपनी बात रखी है और लोकतंत्र में यही सब मायने रखता है।"

इंजीनियर राशिद फिलहाल टेरर फंडिंग मामले में नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह राज्य की हंदवाड़ा के सीट के पूर्व विधायक हैं। उनको साल 2019 में गिरफ्तार किया गया था। राशिद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया था, जिससे वह आरोपों का सामना करने वाले पहले मुख्यधारा के राजनेता के रूप में चिह्नित हुए।

इंजीनियर राशिद की जीत की घोषणा अभी बाकी है। हालांकि, आपको बता दें कि बारामूला लोकसभा सीट पर इंजिनीयर राशिद को अबतक 3,43,953 मिल चुके हैं। इस सीट पर दूसरे स्थान पर उमर अब्दुल्ला हैं। उन्हें 1,86,890 वोट हासिल हो चुके हैं। यानी राशिद 1,57,063 वोटों से आगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?