न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : हिजाब के बाद अब हुई अजान विवाद की एंट्री, मस्जिद के सामने वाली इमारत पर लाउडस्पीकर लगा बजाए तेज गाने

हिजाब के बाद मध्यप्रदेश में अजान विवाद की एंट्री हो गई हैं। रतलाम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर से अजान होने पर आपत्ति जताई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 7:40:39

मध्यप्रदेश : हिजाब के बाद अब हुई अजान विवाद की एंट्री, मस्जिद के सामने वाली इमारत पर लाउडस्पीकर लगा बजाए तेज गाने

बीते कुछ दिनों से देशभर में हिजाब को लेकर विवाद चल रहा हैं जिसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला था। लेकिन अब हिजाब के बाद मध्यप्रदेश में अजान विवाद की एंट्री हो गई हैं। रतलाम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर से अजान होने पर आपत्ति जताई है। मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में सउदी अरब के जून 2021 के एक फैसले का उल्लेख किया गया, जिसमें अत्यधिक शोर की शिकायतों के बाद मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज को कम किया गया था।

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कह रहा है कि उन्होंने मस्जिद के सामने वाली इमारत पर लाउडस्पीकर लगा दिए हैं। अब से जब भी अजान होगी, हम लाउडस्पीकर पर तेज गाने बजाएंगे। वीडियो जिले के रावटी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने पर पुलिस रावटी गांव पहुंची। मुस्लिमों से मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज कम करने का आग्रह किया। साथ ही सामने वाली इमारत पर स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए लाउडस्पीकर भी हटवा दिए।

29 सेकेंड के इस वीडियो में युवक कह रहा है- 'रावटी की मस्जिद में अजान को लेकर पुलिस में अर्जी देने के बाद भी लाउडस्पीकर से अजान हो रही है। हमने भी इसका उपाय खोज लिया है। हमने मस्जिद के सामने वाली इमारत में लाउडस्पीकर लगा दिए हैं। जब-जब अजान होगी, हम लाउडस्पीकर बजाएंगे। ये संदेश पूरे हिंदुस्तान में जाना चाहिए।' बताया जा रहा है कि यह वीडियो 31 जनवरी को शूट किया गया था। इसके एक दिन पहले ही RSS से जुड़े हिंदू जागरण मंच ने लाउडस्पीकर्स से अजान पर रोक लगाने की मांग को लेकर रतलाम जिले के रावटी पुलिस थाने में आवेदन दिया था।

रतलाम के अलावा कई अन्य शहरों में भी लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर आपत्ति जताने की बात सामने आई हैं। हिंदू जागरण मंच ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खंडवा, बड़वानी, धार और उज्जैन के थानों में भी इसी तरह की अर्जियां दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी