न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 सफाई कर्मियों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरियाणा के नूंह जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। यह घटना इब्राहिमवास गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने 11 सफाई कर्मचारियों को रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया, और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 2:37:26

नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 सफाई कर्मियों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम के पास हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, नूंह के थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के गांव इब्राहिमवास के पास सुबह करीब 10 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बेकाबू पिकअप गाड़ी ने सफाई कर रहे 11 सफाई कर्मचारियों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मरने वालों में 6 महिलाएं शामिल हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर शवों के टुकड़े बिखरे हुए थे। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके बाद पुलिस, एम्बुलेंस और रोड सुरक्षा एजेंसी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे का दृश्य बेहद भयावह था, और मृतकों के शवों के टुकड़े हाईवे पर बिखरे हुए थे।

पुलिस द्वारा ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अब तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक सफाई कर्मचारी जिस ठेकेदार के तहत काम कर रहे थे, वह भी अभी तक सामने नहीं आया है। ठेकेदार के आने के बाद मृतकों और घायलों की पहचान की जा सकेगी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे खोलने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म