न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर-पश्चिम रेलवे: काम के दबाव के चलते और बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रही थी छुट्‌टी, रिकॉर्ड रूम में दे दी जान

राजधानी जयपुर में जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में सोमवार को यूनियन सेल के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट (ओएस) ने रिकॉर्ड रूम में आत्महत्या कर ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 1:32:44

उत्तर-पश्चिम रेलवे: काम के दबाव के चलते और बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रही थी छुट्‌टी, रिकॉर्ड रूम में दे दी जान

जयपुर। राजधानी जयपुर में जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में सोमवार को यूनियन सेल के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट (ओएस) ने रिकॉर्ड रूम में आत्महत्या कर ली। उन्होंने अग्निशमन के पाइप पर रस्सी का फंदा बनाया था। आरपीएफ ने शाम 5.30 बजे जवाहर सर्किल थाना पुलिस को सूचना दी। जिसने शव उतरवा कर जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक कर्मचारी के पास से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें छुट्टी नहीं देने और साथी कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार चीफ ओएस नरसीलाल मीणा अलवर जिले के राजगढ़ के रहने वाले थे। जयपुर में जगतपुरा स्टेशन स्थित रेलवे के अपार्टमेंट में रहते थे। वे रोजाना की तरह सुबह ऑफिस टाइम पर पहुंचे थे। इसके बाद 10.15 बजे अपनी टेबल पर मोबाइल और टिफिन छोड़कर कहीं चले गए। लंच टाइम में भी साथी कर्मचारियों को नहीं दिखे। इसी बीच कार्मिक विभग में कार्यरत उनके एक रिश्तेदार के पास उनके ससुर रामसिंह मीणा का फोन आया। उन्होंने कहा नरसी फोन नहीं उठा रहे हैं, तुम्हें पता है कहाँ हैं? इसके बाद सभी उन्हें ढूंढ़ने लगे, लेकिन नहीं मिले। इसी बीच एक कर्मचारी ने बताया कि नरसीलाल काफी समय से किसी रिकॉर्ड को तलाश रहे थे। इस पर सभी कर्मचारी उन्हें तलाशते हुए मुख्यालय के बेसमेंट में पहुँचे, जहाँ कार्मिक विभाग के रिकॉर्ड रूम में अग्निशमन के पाइप पर फंदे पर लटके मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लम्बे समय से नहीं दे रहे थे छुट्‌टी, काम का दबाव डाला

नरसी के ससुर और रेलवे के सेवानिवृत सीनियर एसओ (अकांउट्स) रामसिंह मीणा ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही मीणा ने जलदाय विभाग में कार्यरत बेटी की सगाई की थी। अप्रैल में शादी तय हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मीणा को लम्बे समय से छुट्‌टी नहीं दी जा रही थी। सगाई के दिन भी बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे। इससे वह मानसिक अवसाद में थे। काम का दबाव भी बढ़ता जा रहा था।

रेलवे कर्मचारी संगठन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि काम का ज्यादा दबाव होने के कारण कर्मचारी तनाव में था। उनके रिटायरमेंट होने में 1 साल का समय बचा था।

वैसे तो घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने भी बिना तलाशी लिए शव एम्बुलेंस से रवाना कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट