न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में निपाह वायरस ने फिर दी दस्तक, 2 मरे, राज्य सरकार ने जारी किया स्वास्थ्य अलर्ट

केरल में एक बार फिर निपाह वायरस के फैलने का मामला सामने आया है। केरल के कोझिकोड जिले में बुखार से दो लोगों की जान चली गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 1:11:44

केरल में निपाह वायरस ने फिर दी दस्तक, 2 मरे, राज्य सरकार ने जारी किया स्वास्थ्य अलर्ट

तिरुवनंतपुरम। केरल में एक बार फिर निपाह वायरस के फैलने का मामला सामने आया है। केरल के कोझिकोड जिले में बुखार से दो लोगों की जान चली गई। इलाज के दौरान दोनों की प्राइवेट अस्पताल में मौत होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दोनों मरीजों की मौत निपाह वायरस की वजह से हुई है। इसको लेकर राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि निपाह वायरस के खतरे को देखते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक उच्च स्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की।

गौरतलब है कि दो साल पहले भी को कोझिकोड जिले में निपाह वायरस ने दस्तक दी थी। उस वक्त एक 12 साल के लड़के की निपाह वायरस के चलते मौत हो गई थी।

2018 में कोझीकोड और मलप्पुरम में निपाह से 17 की मौत हुई थी

केरल में इससे पहले निपाह वायरस का मामला 2019 में कोच्चि से सामने आया था। 2018 में कोझीकोड और मलप्पुरम जिले में इसके संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई थी। निपाह एक जूनोटिक वायरस है और यह चमगादड़ व सूअर जैसे जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। इस बीमारी की मृत्यु दर बहुत अधिक है। अब तक इसका कोई ट्रीटेमेंट या टीका उपलब्ध नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

कोझिकोड में बुखार से अप्राकृतिक मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। निपाह की आशंका की वजह से एक मृतक के रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध मौतों के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई।

बुखार से दो लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार रात एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है कि एक निजी अस्पताल से बुखार के बाद दो संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। संभावना जताई जा रही है कि दो लोग निपाह वायरस से संक्रमित थे। मृतकों में से एक के रिश्तेदारों को भी आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत